ढाका: भारत 2015 के बाद पहली बार चार दिसंबर से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश का दौरा किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ढाका का मीरपुर स्टेडियम चार, सात और 10 दिसंबर को तीन एकदिवसीय मुकाबलों की मेजबानी करेगा। इसके बाद पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक चटगांव में खेला जाएगा। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने बयान में बताया कि दूसरा और अंतिम टेस्ट ढाका में 22 से 26 दिसंबर तक खेला जाएगा।
क्रिकेट
सात साल लंबे अंतराल के बाद बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, कार्यक्रम का हुआ ऐलान
- Agency by: Agency
- Updated Oct 20, 2022, 09:33 PM IST
