क्रिकेट

Team India New Jersey: पहली बार नई जर्सी में दिखे भारतीय क्रिकेटर, देखिए PICS

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 5, 2023, 02:59 PM IST

Team India photoshoot in new Test jersey: हाल में भारतीय क्रिकेट के नए किट स्पॉन्सर एडिडास ने तीनों फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च की थी। अब 7 जून से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से टकराने से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नई टेस्ट जर्सी पहनकर पहला फोटोशूट कराया है।

Image

रोहित शर्मा नई टेस्ट जर्सी में (BCCI)

Photo : Twitter

Team India photoshoot in new Test Jersey: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final) खेला जाना है। लंदन के ओवल मैदान पर होने वाले इस मुकाबले से पहले आज टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपनी नई टेस्ट जर्सी पहनकर फोटोशूट कराया। नए किट स्पॉन्सर एडिडास द्वारा हर फॉर्मेट के लिए लॉन्च की गई नई भारतीय जर्सी के बाद ये पहला मौका है जब सभी खिलाड़ी इसमें नजर आए हैं।

बीसीसीआई ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले भारतीय टेस्ट टीम की नई जर्सी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी इस शानदार नई जर्सी में नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए ये बेहतरीन फोटोज..

भारतीय क्रिकेट टीम 7 जून से ओवल के मैदान पर रोहित शर्मा की अगुवाई में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने उतरेगी। टीम इंडिया के सामने होगी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम जिसकी कप्तानी कर रहे हैं पैट कमिंस।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article