क्रिकेट

IND vs SL 1st ODI: जानिए भारत-श्रीलंका पहले वनडे की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 11, 2023, 11:09 AM IST

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच आज (मंगलवार) तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि यहां के मैदान की पिच और मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Image

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका पहला वनडे मैच
  • आज गुवाहाटी में आयोजित होगा सीरीज का पहला वनडे
  • कैसी होगी गुवाहाटी की पिच और मौसम?

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में एशिया कप चैंपियंस श्रीलंका को 2-1 से शिकस्त देकर नए साल का आगाज एक शानदार ट्रॉफी जीतकर किया। और अब बारी है उस प्रारूप की जिसका विश्व कप इसी साल भारत में खेला जाना है। वनडे क्रिकेट। भारत और श्रीलंका के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। आज पहला वनडे मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय वनडे टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो चुकी है। रोहित शर्मा वापस टीम की कमान संभालते हुए मैदान पर नजर आएंगे, जबकि विराट कोहली और केएल राहुल जैसे धुरंधर खिलाड़ी भी नए वनडे उपकप्तान हार्दिक पांड्या के साथ टी20 सीरीज के विजयी सिलसिले को 50 ओवर प्रारूप में भी बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। तो आइए जानते हैं कि आज के मैच की पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी और कैसा होगा गुवाहाटी का मौसम।

कैसी होगी गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच? (IND vs SL 1st ODI Pitch Report)

आज टीम इंडिया और श्रीलंकाई टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस पिच की बात करें तो ये एक बैटिंग पिच मानी जाती रही है। यहां खेले पिछले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 323 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने उस लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल करते हुए जीत दर्ज की थी। वो मुकाबला साल 2018 में खेला गया था। तब से अब तक इस मैदान पर कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है।

आज कैसा होगा गुवाहाटी का मौसम? (IND vs SL 1st ODI, Guwahati weather today)

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम आज जब पहले वनडे में आमने-सामने होंगे तब फैंस और खिलाड़ियों की नजरें अपनी रणनीति के साथ-साथ माहौल और मौसम पर भी रहेगी। गुवाहाटी के मौसम की बात करें तो मंगलवार को यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है इसलिए एक पूरा वनडे मैच का लुत्फ जरूर उठाया जा सकेगा। वहीं तापमान की बात करें तो गुवाहाटी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं। मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा और रात तक समाप्त होगा, ऐसे में खिलाड़ियों को शाम की ठंडक का भी सामना करना होगा और साथ ही ओस का भी।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article