IND vs SA (India vs South Africa) 3rd T20 Pitch and Indore Weather Forecast Report Today Match: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के हौसले बुलंद है, जिसने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने घरेलू जमीन पर पहली बार प्रोटियाज टीम को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शिकस्त दी। टीम इंडिया ने जहां पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता तो गुवाहाटी के रोमांचकारी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया।
सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम का इरादा दक्षिण अफ्रीका का क्लीन स्वीप करने का होगा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की कोशिश इंदौर में अपनी साख बचाने की होगी। टीम इंडिया की जीत काफी हद तक मौसम और पिच पर भी निर्भर करती है। तिरुवनंतपुरम में जिस तरह पिच पर गेंद स्विंग हो रही थी। वहां टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में इंदौर की पिच के बारे में जानना भी बेहद अहम हो जाता है।
आज इंदौर का मौसम (IND vs SA 3rd T20 Indore Weather Forecast 4th October)
इंदौर का मौसम इस समय शानदार है। यहां हल्की बारिश हुई थी, लेकिन अब गर्मी है। इंदौर का मौसम शाम के समय हल्का ठंडा पड़ रहा है, जिससे खिलाड़ियों को उमस ज्यादा नहीं झेलनी पड़ेगी। इंदौर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेलसियस तक रहने का अनुमान है, जो कि घटकर 21 डिग्री तक जाने की संभावना है। इसका साफ मतलब है कि खिलाड़ियों को यहां मैच खेलने में मजा आने वाला है। यहां हवा 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अगर गर्मी पड़ेगी तो उमस 77 प्रतिशत तक रहेगी। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि यहां मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है तो उन्हें पूरा मैच का एक्शन देखने को मिल सकता है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 पिच रिपोर्ट (IND vs SA 3rd T20I Pitch Report)
इंदौर का मैदान छोटा है और यहां हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। भारत या दक्षिण अफ्रीका की टीमें यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी। अगर कोई टीम टॉस जीतेगी तो वो पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरी पारी के दौरान ओस ज्यादा पड़ सकती है और ऐसे में बल्लेबाजों को अपने शॉट्स खुलकर खेलने में आसानी होगी। गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप करना मुश्किल होगा।
