क्रिकेट

IND vs PAK T20 World Cup 2022 Schedule, Live Streaming: भारत-पाकिस्तान मैच कब है, टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेयर्स लिस्ट व अन्य जानकारी, जानें यहां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 09:46 PM IST

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 World Cup 2022 T20 Match Schedule, Live Streaming, Date, Timing (भारत-पाकिस्तान का मैच कब है 2022): भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को खेले जाने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले को लेकर कार्यक्रम व टीमों से लेकर सभी जानकारियां यहां पर जानिए।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान

Photo : Twitter

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 World Cup 2022 T20 Match Schedule, Live Streaming, Date, Timing: भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टी20 विश्व कप 2022 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सभी अहम और खास बातें।

- भारत-पाकिस्तान मैच कार्यक्रम (India vs Pakistan T20 World Cup 2022 Match Schedule, Date, Timings)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2022 का मुकाबला 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

- भारत-पाक मैच लाइव स्ट्रीमिंग (India vs Pakistan T20 World Cup 2022 Live Streaming)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाला टी20 विश्व कप महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+ हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

- भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप टीमें (India vs Pakistan T20 World Cup 2022 Squad, Players List)

टीम इंडियाः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर।

पाकिस्तानी टीमः बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद। स्टैंडबाय खिलाड़ी: उस्मान कादिर, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी।

- भारत-पाक मैच की कुछ अहम जानकारियां (India vs Pakistan T20 World Cup 2022 Details)

भारत पाकिस्तान मैच में जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी अब पूरी तरह से फिट हैं और भारत-पाक मैच में खेलेंगे।

ये ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर भारत और पाकिस्तान का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

अब तक इन दोनों देशों के बीच खेले गए 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने 8 औऱ पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article