IND Vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत को मिली तीसरे वनडे में 41 रन से हार, न्यूजीलैंड ने 37 साल में भारतीय सरजमीं पर जीती पहली वनडे सीरीज
India vs New Zealand Match Highlights: शुभनम गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।
IND Vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत को मिली तीसरे वनडे में 41 रन से हार, न्यूजीलैंड ने 37 साल में भारतीय सरजमीं पर जीती पहली वनडे सीरीज
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की आतिशी शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। 7 गेंद में 5 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद फॉर्म में चल रहे डेरिल मिचेल ने विल यंग और ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर टीम की वापसी शानदार वापसी कराई। चौथे विकेट के लिए मिचेल और फिलिप्स ने 219 रन की साझेदारी करके टीम को 300 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। मिचेल ने 137 और फिलिप्स ने 106 रन की पारी खेली। वहीं विल यंग ने 30 और माइकल ब्रेसवेल ने 28 रन का योगदान दिया। भारत के लिए 3-3 विकेट अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के खाते में गया। एक-एक विकेट कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज के खाते में गया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेला जा रहा है। वडोदरा में में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की थी इसके बाद राजकोट में दूसरे मैच में न्यजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। ऐसे में अब सीरीज में हार जीत का फैसला इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा। कीवी टीम सीनियर खिलाड़ियों के बगैर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसकी नजर भारत में 37 साल में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने पर है। वहीं टीम इंडिया अपना अजेय रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे मेंदोनों टीमों के बीच इस मुकाबले को जीतने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंटिया ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और अर्शदीप को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका दिया है।
India vs New Zealand 3rd ODI Highlights:
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम (India and New Zealand ODI Squads)
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बदोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।
