क्रिकेट

IND vs NEP: भारत बनाम नेपाल मैच का सीधा लाइव प्रसारण

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 6, 2023, 10:42 AM IST

भारत और नेपाल के बीच एशिया कप 2023 के खेले जाने वाले मुकाबले का लुत्फ आप, कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं। प्रस्तुत है इस मैच से जुड़ी सटीक और पूरी जानकारी।

Image

भारत बनाम नेपाल लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और नेपाल के बीच एशिया कप 2023 में भिड़ंत होने जा रही है। भारत का पहला मैच बारिश की भेंच चढ़ गया था वहीं नेपाल को पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में हार मिली थी। सुपर फोर में पहुंचने के लिए ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। यहां जानिए इस मैच को कब, कहां और कैसे देखें।

भारत और नेपाल के बीच एशिया कप का मैच कब खेला जाएगा? (India vs Nepal Asia Cup Match Date)

भारत और नेपाल के बीच एशिया कप का महामुकाबला 04 सितंबर, 2023 (सोमवार) को खेला जाएगा।

भारत और नेपाल के बीच एशिया कप का मैच कहां खेला जाएगा? (India vs Nepal Asia Cup Match Venue)

भारत और नेपाल के बीच 50 ओवर एशिया कप में ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत-नेपाल एशिया कप का मुकाबला? (India vs Nepal Asia Cup Match Timing)

भारत और नेपाल के बीच एशिया कप के ग्रुप ए का तीसरा लीग मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 02:30 बजे होगा।

भारत-नेपाल के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs Nepal Asia Cup 2023 Live Telecast On TV)

भारत-नेपाल के बीच एशिया कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।

भारत और नेपाल के बीच एशिया कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs Nepal Asia Cup Match Online Live Streaming)

भारतीय क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article