क्रिकेट

India Vs England 3rd Test Online Streaming: भारत और इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच का प्रसारण, यहाँ देखें मुकाबले का टेलीकास्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 23, 2024, 04:33 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की बारी है। फिलहाल ये टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है और रोमांचक मोड़ पर है। यहां जानिए कि तीसरे टेस्ट मैच की स्ट्रीमिंग और टीवी टेलीकास्ट आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Image

भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच
  • 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर
  • भारत सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा

India Vs England 3rd Test Online Streaming (भारत बनाम इंग्लैंड स्ट्रीमिंग): टीम इंडिया और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अब तीसरे टेस्ट की बारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक सीरीज में खेले गए दो टेस्ट मैचों में एक इंग्लैंड ने जीता और एक भारत ने जीता है, सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। अब तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान भारतीय टीम सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेहमान इंग्लैंड टेस्ट टीम ने भारत को चौंकाते हुए 28 रन से रोमांचक जीत दर्ज करके सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की थी, लेकिन उसके बाद विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने करारा जवाब देते हुए वापसी की। भारत ने दूसरा टेस्ट 106 रनों के अंतर से जीता और सीरीज में बराबरी कर ली। अब आपको बताते हैं कि भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (IND vs ENG 3rd Test Date and Time)

भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी 2024 से 19 फरवरी 2024 के बीच खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs ENG 3rd Test Venue)

भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (SCA Stadium) में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (IND vs ENG 3rd Test Live Telecast)

भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरे टेस्ट को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है।

भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (IND vs ENG 3rd Test Live Streaming)

जियो सिनेमा (Jio cinema) अपने ऐप और वेबसाइट दोनों पर भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएगा।

Ind Vs Eng 3rd Test Match Pitch Report

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article