India vs England 2nd Test Highlights: भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराकर गिल की कप्तानी में रचा इतिहास
India vs England 2nd Test Highlights: भारत ने इंग्लैंड को हराकर एजबेस्टन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। 5वें दिन इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य था, लेकिन आकाशदीप की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम 271 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से आकाशदीप ने मैच में 10 विकेट चटकाए।
India vs England 2nd Test Highlights: भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराकर गिल की कप्तानी में रचा इतिहास
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे। भारत की कुल बढ़त 244 रन की हो गई है और 2 दिन का खेल अब भी बाकी है। इससे पहले मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेट दिया। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाये थे जिससे उनके पास 180 रन की बढ़त है। इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन की पारी खेलने के साथ ही तीसरे विकेट के लिए हैरी ब्रुक के साथ 303 रन की साझेदारी कर मैच में इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई। स्मिथ ने 207 गेंद की नाबाद पारी में 21 चौके और चार छक्के लगाये। ब्रुक ने अपने 234 गेंद की पारी में एक छक्का और 17 चौके लगाये। भारत ने नयी गेंद लेने के बाद 20 रन के अंदर इंग्लैंड के आखिरी पांच विकेट झटक लिये। जिससे दिन के आखिरी सत्र में टीम की पारी खत्म हुई। इंग्लैंड के छह बल्लेबाज खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे।
इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपने शुरुआती 3 विकेट केवल 25 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। इससे पहले भारत ने शुभमन गिल की 269 रन की कप्तानी पारी के दम पर 587 रन बनाए। गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 87 और रवींद्र जडेजा ने 89 रन की पारी खेली।
India vs England 2nd Test Live Score: भारत की ऐतिहासिक जीत
India vs England 2nd Test Live Score: जैमी स्मिथ का अर्धशतक
India vs England 2nd Test Live Score: लंच तक इंग्लैंड का स्कोर- 153/6
India vs England 2nd Test Live Score: बारिश के बाद बदला एजबेस्टन का शेड्यूल
India vs England 2nd Test Live Score: इंग्लैंड की आधी टीम आउट
India vs England 2nd Test Live Score: भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के अब तक का हाल
इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए इस पारी में दो बल्लेबाजों ने 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली।
भारत ने दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में एक बार फिर कप्तान गिल ने शतक जड़ते हुए 161 रन बनाए। चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 16 ओवर खेले, जिसमें तीन विकेट गंवाकर 72 रन जोड़ लिए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 536 रन की जरूरत है।
India vs England 2nd Test Live Score: क्या कहता है यहां का मौसम
सुबह 10 बजे तक बारिश की आशंका कुछ कम होकर 65 प्रतिशत तक हो सकती है। अगले घंटों में यह खतरा 45 प्रतिशत या उससे भी कम हो सकता है। हालांकि, दोपहर 2 बजे (स्थानीय समय) के आसपास, बारिश की आशंका सिर्फ 20 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो दर्शाता है कि खेल के अंतिम चार घंटे बिना किसी रुकावट के खेले जा सकते हैं।
