IND vs BAN 1st ODI Match Live Streaming, Telecast Channels, Date, Pitch Report, Weather: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2022 और हालिया न्यूजीलैंड दौरे के बाद बांग्लादेश से टक्कर लेने को तैयार है। टीम इंडिया को अब बांग्लादेश दौरे पर जाना है जहां उसे तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। दोनों ही सीरीज टीम इंडिया के लिए अहम है। एक तरफ टीम इंडिया की नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने पर है वहीं दूसरी तरफ अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी भी भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ंत के साथ शुरू करेगी। ऐसे में वनडे टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है और पूरी ताकत के साथ रोहित ब्रिगेड मैदान पर उतरने को तैयार है।
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेनबांग्लादेश:
तमीम इकबाल (कप्तान), लिट्टन दास, अनामुल हक बिजॉय, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, आफिफ हुसैन, यासिर अली चौधरी, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन, नसुम अहमद, महमूद उल्लाह, नजमुल हुसैन शन्टो और काजी नूरुल हसन सोहन।वनडे सीरीज का कार्यक्रम:
04 दिसंबर, पहला वनडे (ढाका) 11.30 बजे07 दिसंबर, दूसरा वनडे (ढाका) 11.30 बजे
10 दिसंबर, तीसरा वनडे (ढाका) 11.30 बजे
टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम:14-18 दिसंबर, पहला टेस्ट (चिटगांव)
22-26 दिसंबर, दूसरा टेस्ट (ढाका)
