Under-19 World Cup 2024, India U19s vs Bangladesh U19s LIVE Score Streaming: अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज साउथ अफ्रीका में हो चुका है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत आज करेगी। ग्रुप ए के मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि इस बड़े मंच पर जीत के साथ शुरुआत की जाए और सुपर सिक्स में जाने की अपनी स्थिति को मजबूत करे। टीम इंडिया इस मुकाबले में उदय सराहन जबकि बांग्लादेश की टीम महफुजूर रहमान रब्बी के नेतृत्व में उतरेगी। यदि आप भी इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब और कहां होगा भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला (India U19 vs Bangladesh U19 World Cup Match Venue)
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला 20 जनवरी, शनिवार को मंगांउंग ओवल ब्लॉमफांटेन क्रिकेट स्टेडियम (Mangaung Oval, Bloemfontein) में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला (India U19 vs Bangladesh U19 World Cup Match Time)
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला टीवी पर कहां देखें (India U19 vs Bangladesh U19 World Cup Match On Tv)
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India U19 vs Bangladesh U19 World Cup Match Live Streaming)
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं।
