क्रिकेट

Asia Cup 2023, IND vs BAN Live Score Streaming: भारत बनाम बांग्लादेश आज के मैच का सीधा लाइव क्रिकेट स्कोर प्रसारण, ऐसे देखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 15, 2023, 02:03 PM IST

India vs Bangladesh, IND vs BAN Asia Cup 2023 Match Live Cricket Score Streaming Online (भारत बनाम बांग्लादेश मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): एशिया कप के सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। इस रोमांचक मुकाबले का घर बैठे आनंद लेना चाहते हैं तो यहा देखें।

Image

भारत और बांग्लादेश का लाइव स्ट्रीमिंग।

Photo : Times Now Digital

IND vs BAN Live Cricket Score Streaming (भारत बनाम बांग्लादेश वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): एशिया कप के सुपर फोर का आखिरी मुकाबला आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगी। यह मुकाबला टीम इंडिया से ज्यादा महत्वपूर्ण बांग्लादेश के लिए है। बांग्लादेश का सुपर फोर में जीत का खाता नहीं खुला है। वहीं, टीम इंडिया के खिलाफ जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। वहीं, टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार है और इसको बरकरार रखना चाहेगी। इस मुकाबले का आनंद चाहते हैं तो मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें।

कब खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का मैच (India vs Bangladesh Asia Cup Super four Match Date)

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का मैच 15 सितंबर 2023 यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का मैच? (India vs Bangladesh Asia Cup Super four Match Venue)

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का मैच? (India vs Bangladesh Asia Cup Super four Match Timing)

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का मैच? (India vs Bangladesh Asia Cup Super four Match On Tv)

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर का मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (India vs Bangladesh Asia Cup Super four Match Live Streaming)

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article