India U-19 vs Pakistan U-19 Asia Cup Final Live Score Streaming: अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी भार और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडेमी ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। यह इस टूर्नामेंट में दूसरा मौका होगा जब दोनों टीमें भिड़ेंगी। पहली बार जब लीग स्टेज में दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हुए थे तो भारत ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया था। उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए थे और बाद में पाकिस्तान को 150 रन पर आउट कर 90 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया था।
भारत 10वीं बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है, जबकि पाकिस्तान का यह तीसरा फाइनल है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है। उसने 7 बार यह कप अपने नाम किया है। जबकि एक बार उसे पाकिस्तान के साथ इस कप को साझा करना पड़ा था। पाकिस्तान 2013 और 2017 में रनर-अप रहा था।
भारत बनाम पाकिस्तान U-19 एशिया कप फाइनल मैच कब होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान U-19 एशिया कप फाइनल मैच 21 दिसंबर (रविवार) को होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान U-19 एशिया कप फाइनल मैच कहां होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान U-19 एशिया कप फाइनल मैच दुबई में ICC एकेडमी में होगा।
भारत बनाम पाकिस्तान U-19 एशिया कप फाइनल मैच किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान U-19 एशिया कप फाइनल मैच सुबह 10.30 बजे IST पर शुरू होगा।
भारत में भारत बनाम पाकिस्तान U-19 एशिया कप फाइनल मैच का सीधा प्रसारण कहां होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान U-19 एशिया कप फाइनल मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
भारत में भारत बनाम पाकिस्तान U-19 एशिया कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
भारत बनाम पाकिस्तान U-19 एशिया कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND U-19 vs SL U19 Squads)
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन और एरोन जॉर्ज।
पाकिस्तान स्क्वॉड-फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उप-कप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, अली रजा, दानियाल अली खान, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद शायान (विकेटकीपर), नकाब शफीक, समीर मिन्हास, उमर जैब | गैर-यात्रा आरक्षित: अब्दुल कादिर, फरहानुल्लाह, हसन खान, इब्तिसाम अज़हर, मोहम्मद हुजैफ़ा
