क्रिकेट

IND-C vs PAK-C: पाकिस्तान को पटखनी देकर चैम्पियन बनी टीम इंडिया, हिसाब भी हुआ चुकता

WCL 2024 Final, IND-C vs PAK-C, India Champions vs Pakistan Champions: इंडिया चैम्पियंस ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (World Championship of Legends 2024) के खिताबी मुकाबले इंडिया चैम्पियंस ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को पटखनी दी और इसी जीत के साथ खिताबी पर कब्जा भी जमाया।

Image

जीत के बाद जश्न मानते हुए इंडिया चैम्पियंस के खिलाड़ी। (फोटो- Irfan Pathan Twitter)

Photo : Twitter

WCL 2024, IND-C vs PAK-C, India Champions vs Pakistan Champions: अंताबी रायडू की धमाकेदार पारी की बदौलत इंडिया चैम्पियंस ने खिताब पर कब्जा जमाया। इंडिया चैम्पियन ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (World Championship of Legends 2024) के फाइनल में पाकिस्तान चैम्पियंस को 5 विकट से हराया। इसी जीत के साथ टीम चैम्पियन बनी। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम ने भारतीय टीम को आसान लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 5 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान से लीग में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया।

पाकिस्तान के बल्लेबाज रहे फेल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान चैम्पियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम को दो बड़े झटके लगे। शरजील खान 10 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, सोहैब मकसूद भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वे 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। कामरान अकमल ने भी 19 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए। शोएब मलिक ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए। इस के बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। भारत के अनुरीत सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं

जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 40 रन के अंदर टीम के दो बड़े खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। अंबाती रायडू ने धमाकेदार पारी खेलकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 30 गेंदों पर 5 चौके और दो लंबे-लंबे छक्के की मदद से 50 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले यूसुफ पठान का बल्ला शांत रहा। उन्होंने 16 गेंदों पर एक चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान युवराज सिंह 15 रन और इरफान पठान 5 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के आमेर यामीन ने सबसे ज्यादो दो विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article