तिरुवनंतपुरम: भारत ने श्रीलंका को रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 317 रन के विशाल अंतर से मात देकर सीरीज में उनका सूपड़ा साफ कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने विराट कोहली की नाबाद 166 और शुभमन गिल की 116 रन की पारियों की बदौलत 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कहर परपाते हुए श्रीलंकाई टीम को 73 रन पर ढेर करके वनडे में सबसे बड़ी जीत का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।
क्रिकेट
तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका को रौंदकर भारत ने बनाया वनडे में सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 15, 2023, 07:52 PM IST
