लखनऊ: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लखनऊ में सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने में पसीने छूट गए। लो स्कोरिंग मैचों के लिए जाने जाने वाले इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 99 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए 100 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीय टीम को 19.5 ओवर खेलने पड़े। सूर्यकुमार यादव जैसा आतिशी बल्लेबाज भी लखनऊ में फीका नजर आ रहा था लेकिन उन्होंने अंत में एक गेंद शेष रहते चौका जड़कर टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाकर सीरीज में 1-1 की बराबरी के साथ वापसी करा दी। 24 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गेंदबाजों ने नहीं बनाने दिए कीवी बल्लेबाजों को रनरांची में 21 रन के अंतर से हार का सामना करने के बाद लखनऊ पहुंची टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला करो या मरो का था। ऐसे में टॉस कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय स्पिनर्स ने कहर बरपाते हुए कीवी बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। वहीं तेज गेंदबाजों ने भी उनका साथ दिया।
