क्रिकेट

महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुई बाहर, कौन हैं नई एंट्री प्रेमा रावत

Shreyanka Patil Out Of Women's T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में लगातार दो जीत हासिल करने के बाद मजबूत अंदाज में आगे बढ़ रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर बाहर हो गई हैं। यहां जानेंगे कौन हैं उनकी जगह टीम में शामिल हुईं प्रेमा रावत।

Image

श्रेयंका पाटिल वर्ल्ड कप से बाहर, कौन हैं रिप्लेसमेंट प्रेमा रावत (BCCI/RCB)

KEY HIGHLIGHTS
  • ICC महिला टी20 विश्व कप 2026
  • भारत को बड़ा झटका, चोटिल श्रेयंका पाटिल हुईं बाहर
  • श्रेयंका की जगह टीम में शामिल हुईं प्रेमा रावत

Shreyanka Patil Ruled Out Of ICC Women's T20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में करारा झटका लगा है। डबल जीत के बाद बुरी खबर तब आई जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा ये घोषित कर दिया गया कि श्रेयंका पाटिल विश्व कप में अब नहीं खेल सकेंगी। भारत की 23 वर्षीय खिलाड़ी श्रेयंका को को मैनचेस्टर में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे मैच के दौरान नीदरलैंड टीम के खिलाफ चोट लग गई थी।

श्रेयंका पाटिल को ये चोट नीदरलैंड की पारी के छठे ओवर के दौरान लगी। ये ओवर श्रेयंका ही कर रही थीं। युवा खिलाड़ी ने गेंद को फील्ड करने की कोशिश की, लेकिन वह गलत तरीके से गिरीं और उनके टखने में मोच आ गई। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

श्रेयंका के रिप्लेसमेंट का ऐलान हुआ

आईसीसी ने पुष्टि कर दी है कि उनकी इवेंट टेक्निकल कमेटी ने चोट के कारण खिलाड़ी बदलने की भारत की मांग को मंजूरी दे दी है। टीम में श्रेयंका की जगह प्रेमा रावत को शामिल किया गया है। अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा रावत अभी इंग्लैंड में भारतीय महिला 'A' टीम के साथ हैं, जिनको शनिवार से इंग्लैंड 'A' टीम के खिलाफ सीरीज खेलनी थी।

कौन हैं प्रेमा रावत?

आइए जान लेते हैं कि श्रेयंका पाटिल की जगह टीम में शामिल हुई 24 वर्षीय प्रेमा रावत कौन हैं। प्रेमा एक लेग-स्पिनर हैं, जिन्होंने अभी तक भारत के लिए किसी भी प्रारूप में मैच नहीं खेला है और इस बड़े टूर्नामेंट के दौरान उन्हें अपना पहला कैप मिल सकता है। वो उत्तराखंड की रहने वाली हैं और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB-W) के लिए खेलती हैं। दिलचस्प बात यह है कि वो श्रेयंका के साथ ड्रेसिंग रूम भी शेयर करती हैं।

प्रेमा रावत उस RCB टीम का हिस्सा थीं जिसने 2026 का WPL खिताब जीता था, लेकिन हाल ही में खत्म हुए सीजन में उन्होंने सिर्फ तीन मैच खेले और तीन विकेट लिए। आरसीबी ने उन्हें 2025 सीजन में 1 करोड़ 20 लाख रुपये में साइन किया था। उन्होंने तीन मैच खेले जिनमें दो विकेट लिए। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2026 के मेगा ऑक्शन में 'राइट टू मैच' कार्ड का इस्तेमाल करके प्रेमा को 20 लाख रुपये में रिटेन किया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article