क्रिकेट

Emerging Teams Asia Cup 2023: भारतीय-ए टीम का हुआ ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 5, 2023, 08:53 AM IST

Emerging Teams Asia Cup 2023: एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जुलाई से होगी। इसको लेकर बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। युवा बल्लेबाज को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Image

यश धुल। (फोटो - BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Emerging Teams Asia Cup 2023: एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में महिला टीम के शानदार प्रदर्शन करने के बाद पुरुष टीम की भी नजर ट्रॉफी पर है। एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप की शुरुआत इसी महीने याली 13 जुलाई से होनी है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 23 जुलाई तक चलेगा। यह टूर्नामेंट श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज यश धुल को दी गई है। उनकी कप्तानी में टीम उतरेगी। आठ एशियाई देशों के बीच खेला जाने वाला टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

आईपीएल स्टार को टीम में मिली जगह

आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी को एसीसी पुरुष इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के लिए घोषित हुई टीम में प्राथमिकता दी गई है। इसमें यश धुल, रियान पराग, साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, आकाश सिंह के अलावा नेहाल वढ़ेरा को जगह दी गई है।

भारत ए टीम इस प्रकार

यश धुल (कप्तान), साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (उप कप्तान), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर।

खिलाड़ियों की स्टैंडबाय सूची:

हर्ष दुबे, नेहाल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर

भारतीय पुरुष ए टीम का शेड्यूल

तारीखबनामस्थान
13 जुलाईयूएई-एएसएससी
15 जुलाई पाकिस्तान-एएसएससी
18 जुलाईनेपाल-एपी सारा ओवल
21 जुलाईग्रुप-ए 1 बनाम ग्रुप-बी 2आरपीआईसीएस
21 जुलाई ग्रप-बी 1 बनाम ग्रुप -ए 2 पी सारा ओवल
23 जुलाई फाइनल आरपीआईसीएस
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article