क्रिकेट

IND W vs SA W World Cup 2025 Final Match Timing Today 2025: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत

IND W vs SA W World Cup 2025 Final Match 2025 Timing Today, भारत दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच विश्व कप का फाइनल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच आज (02 November 2025) को विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। आइए जानते हैं कि फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा।

Image

भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला, विश्व कप 2025 फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा

IND W vs SA W World Cup 2025 Final Match Timing Today: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच महिलाओं के वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज (2 नवंबर 2025) को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर(Harmanpreet Kaur)के हाथों में है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी लौरा वॉलवर्ट(Laura Wolvaardt) के हाथों में है। भारतीय टीम इसी मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार अंदाज में लक्ष्य का पीछा करके फाइनल में पहुंची है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पिछले बार की उपविजेता इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। ऐसे में अब दोनों टीमें खिताब के लिए एक दूसरे से रविवार को भिड़ेंगी। आइए जानते हैं कि विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच कब और कितने बजे से शुरू होने वाला है।

नवी मुंबई में बारिश की वजह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में बारिश की वजह से देरी हो गई है। मैच को पहले 3 बजे शुरू होना था और टॉस ढाई बजे होना था लेकिन बारिश की वजह से टॉस में लगातार देर हो रही है। नवी मुंबई में बारिश रुकने के बाद टॉस का 4:30 PM बजे होना निर्धारित हुआ है। मैच 5:00 PM बजे शुरू होगा। ओवरों में कोई कटौती नहीं हुई है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND W vs SA W Head to Head in WODI)

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले कुल 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से 20 में भारतीय टीम विजयी रही है। वहीं 13 मैच द. अफ्रीका के खाते में गए हैं। जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया। मौजूदा विश्व कप में दोनों के बीच विशाखापट्टन में मैच खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को 3 विकेट के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था।

कब खेला जाएगा भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच वनडे विश्व कप का फाइनल मैच? (AUS vs IND World Cup 2025 Final Match Date)

भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच रविवार, 2 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला? (AUS vs IND World Cup 2025 Final Match Venue)

भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच वनडे विश्व कप का फाइनल मैच? (IND W vs SA W World Cup 2025 Final Match Timing)

भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी 2.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला? (IND W vs SA W World Cup 2025 Final Match On TV)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (SA W vs SA W World Cup 2025 Final Match Live Streaming)

आप भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच विमेंस वनडे विश्व कप के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

ऐसी है भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला की टीमें (IND W and SA W Teams)

भारत:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव।

दक्षिण अफ्रीका:

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्ता, मारिजान काप अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो टंगारियोन।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article