IND W vs SA W U19 Womens T20 World Cup Final Highlights: भारतीय महिला टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अंडर-19 टी20 महिला वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से पटखनी दी और लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी। भारतीय टीम इससे पहले 2023 में इंग्लैंड को शिकस्त देकर पहली बार चैम्पियन बनी थी।
कुआलालंपुर के बायू मास ओवल में खेले गए खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में महज 82 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 52 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की।
दक्षिण अफ्रीका का खराब प्रदर्शन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे। उनके खिलाफ भारतीय गेंदबाज शुरू से हावी रहे। दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम 50 रन के अंदर आउट होकर पवेलियन लौट गई। टीम का सिर्फ एक खिलाफ ही 20 का स्कोर पार कर सका। मीके वान वूर्स्ट ने 18 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ तक नहीं छू सके, जिसमें से चार खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं। भारत की त्रिशा गोंगडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
त्रिशा गोंगडी का रहा ऑलराउंड प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहली गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया को पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा। जी कमलिनी बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। उन्होंने 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, त्रिशा गोंगडी का ऑलराउंडर प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाला दिखाया। उन्होंने तीन विकेट चटकाने के साथ 33 गेंदों से 8 विकेट के नुकसान पर 44 रन की नाबाद पारी खेलीं। उनका साथ सानिका चालके ने दिया। उन्होंने 22 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 26 रन की नाबाद पारी खेलीं। दक्षिण अफ्रीका की कायला रेनेके ने एक विकेट झटका।
गौतम गंभीर ने दी बधाई
ऋषभ पंत ने दी बधाई
हरभजन सिंह ने दी बधाई
टॉप स्कोरर और टॉप विकेटटेकर पर भारत का दबदबा
अंडर-19 टी20 महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। भारत की त्रिशा गोंगडी टॉप स्कोरर रहीं। उन्होंने 7 मैचों में 147.14 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 309 रन बनाए। टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली वह इकलौती खिलाड़ी हैं। वहीं, टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में भी पहले नंबर पर भारतीय खिलाड़ी हैं। वैष्णवी शर्मा ने 6 मैचों में 3.36 की इकोनॉमी से सबसे ज्यादा 17 विकेट झटके। वह टूर्नामेंट में 15 से अधिक विकेट चटकाने वाली पहली खिलाड़ी हैं।
