IND-W vs NZ-W Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 76 रन से हराया, 3 मैच की सीरीज में की 1-1 की बराबरी
IND-W vs NZ-W Highlights: भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड ने 76 रन से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उसने 3 मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
IND-W vs NZ-W Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 76 रन से हराया, 3 मैच की सीरीज में की 1-1 की बराबरी
इससे पहले न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीता और कप्तानी पारी खेलते हुए 79 रन बनाए। डिवाइन की इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाने में कामयाब रही। डिवाइन के अलावा सुजी बेट्स ने 58 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा जॉर्जिया प्लीमर ने 41 और मैडी ग्रीन ने 42 रन की पारी खेली। भारत की ओर से राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। राधा के अलावा दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।
भारतीय महिला का स्क्वॉड (India Womens Squads)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।
न्यूजीलैंड महिला का स्क्वॉड (New Zealand Womens Squads)
सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजी गेज (विकेट कीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू।
