क्रिकेट

IND-W vs IRE-W 2nd ODI LIVE Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला

India Women vs Ireland Women 2nd ODI Match Live Streaming: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (12 जनवरी 2024) को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को शानदार जीत मिली। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब, कहां और कितने बजे लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। (फोटो- BCCI Women X)

Photo : Twitter

IND-W vs IRE-W 2nd ODI, India Women vs Ireland Women Match Live Streaming: आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। दोनों टीमों तीन वनडे मेचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 93 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। अब टीम की नजर सीरीज के दूसरे मुकाबले पर है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ सीरीज पर भी कब्जा जमाना चाहेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में प्रतीका रावल और तेजल हसबनिस ने अर्धशतकीय पारी खेली। प्रतीका रावल ने 96 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन की पारी खेली, जबकि तेजल हसबनिस ने 46 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली।

भारतीय महिला का वनडे स्क्वाड (India Women ODI Squad)

स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर , तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।

आयरलैंड महिला का वनडे स्क्वाड (Ireland Women ODI Squad)

गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्पसी, सारा फोर्ब्स, अर्लीन केली, जोआना लॉफ्रान, एमी मैगुइरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल।

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (India Women vs Ireland Women 2nd ODI Match Date)

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरा वनडे रविवार (12 जनवरी 2024) को खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India Women vs Ireland Women 2nd ODI Match Venue)

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India Women vs Ireland Women 2nd ODI Match Time)

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 11.00 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India Women vs Ireland Women 2nd ODI Match On Tv)

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर प्रसारण किया जाएगा।

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India Women vs Ireland Women 2nd ODI Match Live Streaming)

भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article