क्रिकेट

IND W vs AUS W Live Streaming: बिना सब्सक्रिप्शन के फ्री में कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला

INDW vs AUSW Live Streaming: महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में आज (30 अक्टूबर 2025) को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। आइए जानते हैं कि इसे लाइव कहां देखा जा सकता है और भारत में कब इसकी शुरुआत होगी।

Image

महिला विश्व कप 2025 लाइव स्ट्रीमिंग

INDW vs AUSW Live Streaming: महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आज (30 अक्टूबर 2025) को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस धमाकेदार मैच का आयोजन नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी (DY Patil Sports Academy) में किया जाने वाला है। मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एलिसा हिली (Alyssa Healey) के हाथों में है। इससे पहले भी इन दोनों टीमों के बीच लीग स्टेज में भिड़ंत हुई थी लेकिन उसमें भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में हरमनप्रीत कौर एंड टीम के सामने कड़ी चुनौती होने वाली है। आइए जानते हैं कि मैच को कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।

कब होगा वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला (IND W vs AUS W Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला 30 अक्टूबर, गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां होगा वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला (IND W vs AUS W Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला (IND W vs AUS W Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 2.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला (IND W vs AUS W Match On TV)

भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है

कहां देखें वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (IND W vs AUS W Match Live Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।

फ्री में कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला? (ND W vs AUS W Match Live Match On Free)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को आप बिना किसी शुल्क के भी देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का डीडी स्पोर्ट्स चैनल होना चाहिए।

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, एलेना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिन्यु, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शूट , अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहैम।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article