क्रिकेट

IND vs ZIM Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया

IND vs ZIM Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हरारे में होगा। जिम्बाब्वे के पास सीरीज में बने रहने के लिए आखिरी मौका है। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है।

Image

भारत बनाम जिम्बाब्वे, आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

IND vs ZIM Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हरारे में खेला जाना है। पहला मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया ने बैक टू बैक दो जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है और अब वह सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में आज का मैच दोनों टीम के लिए बेहद अहम है। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह यह मुकाबला जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में कर ले तो वहीं जिम्बाब्वे के पास सीरीज में बने रहने का यह आखिरी मौका है।

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया 3 बदलाव के साथ उतरी थी। आज के मुकाबले में भी टीम कुछ नए चेहरे को आजमा सकती है। अभिषेक का नंबर 3 पर खेलना उन्हें शूट नहीं किया, लेकिन इस बात की संभावना बहुत कम नजर आती है कि एक बार फिर टीम इंडिया अपनी ओपनिंग जोड़ी के साथ कोई छेड़छाड़ करे।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टॉस का समय (IND vs ZIM Toss Time)

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज के मैच का टॉस शाम 4.00 बजे होगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टॉस की जगह (IND vs ZIM Toss Venue)

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज का मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम जिम्बाब्वे आज का टॉस किसने जीता (IND vs ZIM Toss Win Today)

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज का मैच के टॉस भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article