Zim vs Ind T20I: जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को थमाई हार, 7 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
Zim vs Ind T20I: जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को थमाई हार, 7 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक 31 रन की पारी कप्तान शुभमन गिल ने खेली। गिल के अलावा कोई भी बल्लेबाज जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। रजा के अलावा तेंदई चतारा ने 2 विकेट चटकाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने भारत के सामने 116 रन का आसान सा लक्ष्य रखा। जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 6 रन के स्कोर पर मुकेश कुमार ने उन्हें पहला झटका दिया। दूसरे विकेट के लिए वेस्ले मधेवेरे और ब्रायन बेनेट ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े, लेकिन बिश्नोई ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने अच्छी लय में दिख रहे बेनेट को 23 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। उसके बाद जिम्बाब्वे ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 115 रन ही बना पाई। भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने 4 और वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट चटकाए।
इससे पहले भारत की ओर से इस मैच में अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने अपना डेब्यू किया। टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के पास है जबकि जिम्बाब्वे का नेतृत्व सिंकदर रजा कर रहे हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन-तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजजरबानी, तेंदई चटारा
