क्रिकेट

IND vs WI: भारत से खिलाफ मिली हार के बाद विंडीज कप्तान ने अपने बल्लेबाजों को लगाई लताड़, कह दी यह बड़ी बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 15, 2023, 05:30 PM IST

IND vs WI, Kraigg Brathwaite:भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज को पहले मुकाबले में बड़ी हार झेलनी पड़ी टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया। इसी जीत के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

Image

क्रेग बैथवेट।

Photo : AP

IND vs WI, Kraigg Brathwaite: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की। यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और रवि अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। भारतीय टीम वेस्टइंंडीज के खिलाफ 21 सालों से अजये है। भारत को विंडीज से 2002 में आखिरी हार मिली थी।

विंडीज कप्तान ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा

वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग बैथवेट ने भारत के खिलाफ मिली बड़ी हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा है। उन्होंने अपने बल्लेबाजों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में हमारे बल्लेबाजों ने निराश किया। आगे ब्रेथवेट ने मैच के बाद कहा कि हमने बल्लेबाजी में निराशाजनक प्रदर्शन किया। पहली पारी का स्कोर पर्याप्त नहीं था। उन्होंने कहा मैं भी रन नहीं बना सका। कप्तान होने के नाते मुझे मोर्चे से अगुवाई करके रन बनाने चाहिये थे। पहली पारी में हमने लंच से पहले ही विकेट गंवा दिया। सीनियर बल्लेबाजों को रास्ता दिखाना चाहिये। चैम्पियन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी कठिन होती है लेकिन हमें जिम्मेदारी से खेलना चाहिये था

विंडीज दोनों पारियों में हुआ ऑलआउट

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में विंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले खेलते हुए विंडीज ने 64.3 ओवर में 150 रन पर सिमट गई थी। एलिक अथानाजे ने सबसे बड़ी पारी 47 रन की खेली थी, जबकि दूसरी पारी में भी ऑलआउट हो गई। टीम ने 50.3 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई थी। वहीं, गेंदबाजी कर बात करें तो विंडीज ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 9 गेंदबाजों को उतारा, लेकिन पांच गेंदबाजों ने एक-एक सफलता मिली थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article