IND vs USA, टी20 वर्ल्ड कप मैच हाईलाइट्स: भारत ने अमेरिका को 29 रन से मात देकर की टी20 विश्व कप में विजयी शुरुआत, सूर्यकुमार यादव ने बचाई लाज
IND VS USA T20 World Cup 2026 Match Highlights: भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ 29 रन के अंतर से जीत के साथ की है। वानखेड़े स्टेडियम में भारत की जीत हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
IND vs USA, टी20 वर्ल्ड कप मैच हाईलाइट्स: भारत ने अमेरिका को 29 रन से मात देकर की टी20 विश्व कप में विजयी शुरुआत, सूर्यकुमार यादव ने बचाई लाज
भारत का बल्लेबाजी क्रम हुआ ध्वस्त
अमेरिका की कसी हुई गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त हो गया। सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 161 रन के स्कोर तक पहुंच सकी। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 25, ईशान किशन ने 20 और अक्षर पटेल ने 14 रन की पारी खेली। भारत के छह बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। अमेरिका के लिए शेडली वान शाल्कविक ने 25 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं 2 विकेट हरमीत सिंह के खाते में गए। इसके अलावा एक-एक विकेट अली खान और मोहम्मद मोहसिन के खाते में गया।
अर्शदीप और मोहम्मद सिराज ने कराई वापसी
जीत के लिए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने 13 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इन तीन में से मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट और एक अर्शदीप सिंह ने एक विकेट चटकाए। इसके बाद अमेरिकी टीम मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 58 (52) रन की साझेदारी करके टीम की वापसी कराने की कोशिश की। मिलिंद के आउट होने के बाद रंजने ने शुभम का साथ दिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अंत में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 132 रन बना सकी। संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने अमेरिका के लिए 37-37 रन बनाए। वहीं मिलिंद ने 34 रन का योगदान दिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए वहीं दो दो विकेट अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल के खाते में गए। एक सफलता वरुण चक्रवर्ती को मिली।
भारत ने बनाए 9 विकेट पर 161 रन
अमेरिका की कसी हुई गेंदबाजी के सामना भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बना सकी। कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा और कोई बल्लेबाज अमेरिकी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में 83 रन की कप्तानी पारी खेली। सूर्या ने इस दौरान 10 चौके और 4 छक्के जड़े। पारी के आखिरी ओवर में 21 रन बटोरकर सूर्या ने टीम को 161 रन तक पहुंचाया। अमेरिका के लिए शाल्कविक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट 25 रन देकर लिए। वहीं दो विकेट हरमीन सिंह के खाते में गया। एक-एक सफलता अली खान और मोहम्मद मोहसिन को मिली। सूर्या के अलावा ईशान किशन 20, तिलक वर्मा 25 और अक्षर 14 रन की पारी खेल सके। 6 भारतीय बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े को भी नहीं छू सके। जीत के लिए अमेरिका को 162 रन का आसान लक्ष्य मिला है।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन(विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।
अमेरिका की प्लेइंग-11:
सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान
ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs USA Head to Head in T20)
भारत और अमेरिका के बीच टी20 फॉर्मेट में अबतक केवल एक मुकाबला खेला गया है। वो मुकाबला भी दो साल पहले न्यूयॉर्क में दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2024 के दौरान खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया को जीत मिली थी। दो साल बाद विश्व कप के ही वैश्विक मंच पर दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। अंतर बस इतना है कि पिछली बार मेजबान अमेरिका था और इस बार भारत। अमेरिका की कमान मोनांक पटेल ही संभाल रहे हैं और टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।
दोनों टीम इस प्रकार हैं (India United States Squad for T20 Series)
भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket team)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज,वरुण चक्रवर्ती।
अमेरिका क्रिकेट टीम (United States National Cricket team)
मोनांक पटेल (कप्तान ), आंद्रिस गौस, साइतेजा एम, शायन जहांगीर, हरमीत सिंह, शेहान जयसूर्या, संजय कृष्णमूर्ति, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने, शाडले वान शाकविक, अली खान, जसदीप सिंह, नोस्तुश केनिजे, सौरभ नेत्रवलकर ।
Ind vs usa t20 world cup live Score: सूर्यकुमार यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच
Ind vs usa t20 world cup live Score: भारत ने 29 रन के अंतर से जीता पहला मैच
Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिकी टीम ने बनाए 132/8 रन
Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने गंवाया सातवां विकेट
Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 17 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 104 रन
Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 16 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 100 रन
Ind vs usa t20 world cup live Score: आते ही लौटे हरमीत, अक्षर ने दिया दोहरा झटका
Ind vs usa t20 world cup live Score: संजय बने अक्षर का शिकार, अमेरिका को लगा पांचवां झटका
Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 14 ओवर में बनाए 89 रन
Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 13 ओवर में बनाए 78 रन
Ind vs usa t20 world cup live Score: वरुण ने किया मिलिंद का शिकार
Ind vs usa t20 world cup live Score: मिलिंद कुमार ने हार्दिक को लिया आड़े हाथ
Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका पहुंचा 50 रन के पार
Ind vs usa t20 world cup live Score: अमेरिका ने 10 ओवर में बनाए 49 रन
Sanjay Krishnamurthi 10 (14b)
