IND vs USA Live Telecast: टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया का सामना मेजबान टीम यूएसए से होगा। यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। ऐसे में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ गलती से सबक लेते हुए संभलकर बल्लेबाजी करेगी। यूएसए ने शुरुआती दो मैच में जिस तरह का खेल दिखाया है उसको देखते हुए टीम इंडिया की जरा सी लापरवाही उसे भारी पड़ सकती है।
यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में यह करके भी दिखाया है। उनकी टीम में मोनांक पटेल, एरॉन जोन्स और एंड्रीड गॉस जैसे बल्लेबाज हैं तो सौरभ नेत्रावलकर और अली खान जैसे गेंदबाज भी हैं।
दूसरी तरफ टीम इंडिया की कोशिश है होगी कि वह नॉकआउट मुकाबले से पहले अपनी बेंच स्ट्रैंथ को आजमाए। ऐसे में यशस्वी जायसवाल को ओपनर के तौर पर आजमाया जा सकता है। अब तक नासाउ मैदान पर हुए मुकाबले से एक बात तो साफ हो गई है कि यहां ज्यादा रन बनाना आसान नहीं है। ऐसे में यूएसए और भारत के बीच मुकाबला भी रोमांचक होगा। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा भारत बनाम यूएसए का यह मुकाबला? (IND vs USA Match Date)
भारत बनाम यूएसए के बीच यह मुकाबला बुधवार यानी 12 जून को होगा।
कहां होगा भारत बनाम यूएसए का यह मुकाबला? (IND vs USA Match Venue)
भारत बनाम यूएसए के बीच यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम यूएसए का यह मुकाबला? (IND vs USA Match Time)
भारत बनाम यूएसए के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7.30 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें भारत बनाम यूएसए का यह मुकाबला? (IND vs USAMatch on Tv)
भारत बनाम यूएसए के बीच इस मुकाबले को यदि आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। यदि आप इस मुकाबले को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसे डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
भारत बनाम यूएसए के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs USA match live streaming)
भारत बनाम यूएसए के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
