क्रिकेट

IND vs SL 3rd ODI: भारत-श्रीलंका तीसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच कब होगा?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 16, 2023, 09:15 AM IST

आज भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।

Image

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे आज केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज के गुवाहाटी और कोलकाता में खेले गए शुरुआती दो मैच में जीत दर्ज करके सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। तीसरे मुकाबले में उसकी नजर जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

भारत-श्रीलंका तीसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच कब होगा? (When will IND vs SL 3rd ODI be played)

भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच तीन मैच की अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 जनवरी 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे मुकाबला? (India vs Sri Lanka 3rd ODI Timing)

टीम इंडिया और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच 15 जनवरी (रविवार) को दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस मैच से आधे घंटे पहले 1:00 PM पर होगा।

India vs Sri Lanka 3rd ODI LIVE Cricket Score, भारत बनाम श्रीलंका 3rd ODI स्कोर: यहां पाएं पल-पल के ताजा अपडेट्स

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच किस मैदान पर खेला जाना है? (IND vs SL 3rd ODI Ground/Venue)

मेहमान श्रीलंकाई टीम और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मैच आज (रविवार) तिरूवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब और कहां देखें भारत बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर इसका टेलीकास्ट? (IND vs SL 3rd ODI live streaming, TV Telecast details)

आज भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच को आप दोपहर 1.30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर कई भाषाओं की कमेंट्री के साथ लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा DD स्पोर्ट्स भी इस दूसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण करेगा। अगर आप इस मुकाबले को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article