who won the toss today, IND vs SA, India vs South Africa Toss Live: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (29 जून 2024) को सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में पहली बार आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में तीसरी बार पहुंची है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार जगह बनाने में सफल रही है। वहीं, दोनों टीमें ही विजयी रथ पर सवार है और आज कोई एक टीम रथ से नीचे उतर जाएगी। दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप स्टेज के दौरान 4, सुपर-8 में 3 और सेमीफाइनल मुकाबले में लगातार जीत हासिल कर इस मुकाबले में पहुंची है। वहीं, टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में 3, सुपर-8 मुकाबले में 3 और सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर खिताबी मुकाबले में पहुंची है। हालांकि, टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज का एक मुकाबला बारिश के नहीं खेला जा सका था।
बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका टॉस टाइम (IND vs SA Match Toss Time)
- 7:30 PM
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका स्टेडियम (IND vs SA Match Venue)
- केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम, बारबाडोसटीम इंडिया की प्लेइंग-11 (India Playing-11)
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 (South Africa Playing-11)
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।
टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद. सिराज।
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
