India South Africa T20 Match, IND vs SA T20 Match Pitch Report In Hindi Today Match: आज (22 फरवरी, 2026) को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 दौर का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों सुपर-8 राउंड में अपने अभियान की शुरुआत इस मैच के साथ करेंगी। दोनों ही टीमें अबतक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में चार मैच में चार जीत के साथ और एडेन मार्करम की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप डी में चार मैच में चार जीत के साथ पहले पायदान पर रही थी। ऐसे में दो टॉप टीमों के बीच मुकाबला रविवार को होगा। दोनों टीमें पिछली बार विश्व कप में साल 2024 के फाइनल में भिड़ी थीं जहां टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका टीम के जबड़े से जीत छीन ली थी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी टीम की नजर पिछली भिड़ंत का हिसाब चुकता करके सुपर-8 राउंड में जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) के हाथों में है वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी एडेन मार्करम (Aiden Markram) संभालते दिखेंगे ।
ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs SA Head to Head in T20)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में अबतक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसमें से पांच में टीम इंडिया और दो में दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत मिला है। दोनों टीमों के बीच टी20 में कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से 21 में भारत और 13 में दक्षिण अफ्रीकी टीम विजयी रही है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। भारतीय सरजमीं पर खेले गए मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच कुल 18 मैच खेले गए हैं जिसमें से 8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका 9 मैच में जीत मिली है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs SA T20 World Cup Super 8 Match Pitch Report Today Match)
रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद की जिस पिच पर मैच खेला जाएगा वह काली मिट्टी से बनी है। आम तौर पर काली मिट्टी की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है पिच धीमी रहेगी ऐसे में ज्यादा रन नहीं बनेंगे। भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ इस मैदान पर मैच काली मिट्टी की पिच पर खेला था जिसमें ज्यादा रन नहीं बने थे। गर्मी बढ़ने की वजह से ओस का असर मैच पर नहीं पड़ेगा। ऐसे में धीमी पिच पर टॉस जीतने के बाद कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेंगे।
दोनों टीम इस प्रकार हैं (India South Africa Squad for T20 World Cup)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket team)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa National Cricket team)
एडेन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नार्किया, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ।
आज अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम (Ahmedabad Weather Today)
कोलंबो में शनिवार को सुपर-8 राउंड का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय प्रशंसकों की नजरें अहमदाबाद के आसमान की ओर टिक गई हैं। लेकिन उनके लिए अच्छी खबर यह है कि रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। अहमदाबाद में पिछले दो तीन दिन में गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से पार पाना होगा। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। रात होते होते तापमान में गिरावर आएगी। लेकिन उमस रात होते होते बढ़ती जाएगी। ओस का प्रभाव गर्मी की वजह से कम होगा।
