LIVE

IND VS SA 3rd T20 Highlights : तीसरे टी20 में भारत के माथे पर लगा विजय तिलक, सीरीज में हासिल की 2-1 की अजेय बढ़त

IND बनाम SA, IND VS SA 3rd T20 Highlights Full Scorecard in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20ई मैच में द.अफ्रीका को 11 रनों से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही टीम ने सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। आइए जानते हैं मैच का स्कोरकार्ड और टॉप हाइलाइट्स

सिद्धार्थ शर्माUpdated Nov 15, 2024, 18:46 IST
Follow on Google News
IND VS SA 3rd T20 Highlights : तीसरे टी20 में भारत के माथे पर लगा विजय तिलक, सीरीज में हासिल की 2-1 की अजेय बढ़त

IND VS SA 3rd T20 Highlights : तीसरे टी20 में भारत के माथे पर लगा विजय तिलक, सीरीज में हासिल की 2-1 की अजेय बढ़त

IND vs SA 4th T20 Live Score: यहां देखिए चौथे टी20ई मैच की पल-पल की अपडेट
IND बनाम SA 3rd T20i Highlights:
भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द.अफ्रीका की टीम को तीसरे टी20ई मैच में 11 रनों से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही टीम ने चार मैचों की टी20ई सीरीज में 2-1 की बराबरी कर ली है। सेंचुरियन में खेले गए मैच में अंतिम ओवर तक रोमांच बना रहा लेकिन आखिरी में भारतीय टीम ही विजय रही। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं इसके जवाब में द.अफ्रीका की टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी लेकिन केवल 208 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने भी 3 बड़े विकेट झटके।

IND vs SA 4th T20 Live Score: यहां देखिए चौथे टी20ई मैच की पल-पल की अपडेट

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सैमसन को मार्को जानसेन ने नीचे की ओर जाती गेंद पर आउट किया । पहले मैच में शतक जमाने वाले सैमसन लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके ।इसके बाद हालांकि अभिषेक और तिलक ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव भी बना दिया ।अभिषेक ने आठ मैचों से चले आ रहे खराब फॉर्म को अलविदा कहते हुए उम्दा पारी खेली। उनका तिलक वर्मा ने भी दमदार साथ निभाया। बाईस वर्ष के तिलक ने अपनी 57 रन की पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाये । उनकी पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। तिलक ने 51 गेंदों पर शतक जड़ा। इसके चलते भारत ने 219 रनों का स्कोर खड़ा किया।
IND Vs SA 3rd T20 Match Live Cricket Score Streaming and TV Telecast: Watch Here

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs SA 3rd T20i Playing XI)

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

द.अफ्रीका (प्लेइंग 11): रियान रिकेलटन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs SA 3rd T20 Squad Today Match)

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक। आवेश खान, यश दयाल.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स।
मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

NOV 14, 2024 00:45 IST

IND Vs SA 3rd T20 Highlights: भारत ने द.अफ्रीका को हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द.अफ्रीका की टीम को तीसरे टी20ई मैच में मात दे दी है। इस जीत के साथ ही टीम ने चार मैचों की टी20ई सीरीज में 2-1 की बराबरी कर ली है। सेंचुरियन में खेले गए मैच में अंतिम ओवर तक रोमांच बना रहा लेकिन आखिरी में भारतीय टीम ही विजय रही। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं इसके जवाब में द.अफ्रीका की टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी लेकिन केवल रन ही बना पाई। भारत की तरफ से जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली।
NOV 13, 2024 23:59 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: द.अफ्रीका का स्कोर 100 पार

द.अफ्रीका क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। फिलहाल डेविड मिलर और हेनरी क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं।
NOV 13, 2024 23:21 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: भारत को मिली पहली सफलता

भारतीय क्रिकेट टीम को पहली सफलता मिल गई है। रायन रिकल्टन आउट हो गए हैं।
NOV 13, 2024 23:02 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: 10 मिनट में शुरू होगा मैच

भारत और द.अफ्रीका के बीच तीसरे टी20ई मैच में कीड़ों का अटैक अब समाप्त हो गया है और मैच 11:10 पर शुरू होने वाला है।
NOV 13, 2024 22:55 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: मैदान पर कम हुए कीड़ें, थोड़ी देर में शुरू हो सकता है मैच

सेंचुरियन के मैदान पर कीड़ें आखिरकार कम होते नजर आ रहे हैं। ग्राउंडस्टाफ लगातार मैदान साफ करने में लगा है और फैंस को ये ही उम्मीद रहेगी की मैच जल्द ही शुरू हो जाएगा।
NOV 13, 2024 22:45 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: मैदान पर हुआ कीड़ों का अटैक

भारत और द.अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच में अचानक मैदान पर ड्रेगनफ्लाई जैसे कीड़े पहुंच गए है जिसके चलते मैच की शुरुआत में देरी हो गई है।
NOV 13, 2024 22:41 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: द.अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

द.अफ्रीका क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से रिकल्टन और रिजा हेंड्रिक्स क्रीज पर हैं। वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने शुरुआत की है।
NOV 13, 2024 22:18 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: भारत की पारी समाप्त

भारतीय क्रिकेट टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने तिलक वर्मा के शानदार शतक की बदौलत 219 रनों का स्कोर खड़ा किया है। वहीं द.अफ्रीका को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
NOV 13, 2024 22:10 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: तिलक वर्मा ने जड़ा शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे तिलक वर्मा ने अपने अंतर्राष्टीय करियर का पहला शतक जड़ दिया है। वे भारत के लिए इस फॉर्मेंट में सेंचुरी जड़ने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं।
NOV 13, 2024 22:04 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारतीय क्रिकेट टीम की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। रिंकू सिंह आउट हो गए हैं।
NOV 13, 2024 21:50 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: तिलक वर्मा शतक के करीब

भारतीय टीम के युवा सितारे तिलक वर्मा शतक के करीब पहुंच गए हैं। वे 82 रनों पर खेल रहे हैं और मैदान के चारों तरफ शॉट मारकर तहलका मचा रहे हैं।
NOV 13, 2024 21:39 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: भारत को लगा चौथा झटका

भारतीय क्रिकेट टीम को चौथा झटका लग गया है। टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आउट हो गए हैं। उन्हें केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया है।
NOV 13, 2024 21:35 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। भारत का स्कोर 130 पार पहुंच गया है।
NOV 13, 2024 21:31 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: सूर्यकुमार यादव आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरा बड़ा झटका लग गया है। सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। फिलहाल तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर। मैच की लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी है. IND बनाम SA लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.
NOV 13, 2024 21:19 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: अभिषेक शर्मा आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरा बड़ा झटका लग गया है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
NOV 13, 2024 21:18 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: भारत का स्कोर 100 के पार

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा विस्फोटक पारी खेल रहे हैं। टीम ने केवल 8.1 ओवर में ही ये कमाल कर दिया है। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर। मैच की लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी है. IND बनाम SA लाइव मैच के अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे लाइव ब्लॉग से.
NOV 13, 2024 20:58 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: भारत का स्कोर 50 पार

भारतीय क्रिकेट टीम ने विस्फोटक शुरुआत की है। टीम ने 4.3 ओवर में ही 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा धमाकेदार पारी खेल रहे हैं। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर। मैच की लाइव क्रिकेट स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी है
NOV 13, 2024 20:53 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: संजू सैमसन आउट

भारतीय टीम को पारी की शुरुआत में ही बड़ा झटका लग गया है। टीम के शतकवीर बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। फिलहाल तिलक वर्मा क्रीज पर उतर गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है । आज के तीसरे टी20 मैच का टॉस शाम :8 00 पर भारतीय समय अनुसार हुआ था। जिसमे भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की निर्यण किया। भारत में आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर। मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
NOV 13, 2024 21:10 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद है। द.अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसेन ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर। मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी है
NOV 13, 2024 20:11 IST

IND Vs SA 3rd T20 LIVE Score: द.अफ्रीका की प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन) : रयान रिकेलटन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला