क्रिकेट

IND vs SA: भारत को लगा बड़ा झटका, बीमारी के चलते बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

Axar Patel Ruled Out: द.अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के धाकड़ ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोट के चलते बाहर हो गए हैं।

Axar Patel AP

अक्षर पटेल (फोटो- AP)

Axar Patel Ruled Out: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के शेष दो महत्वपूर्ण मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। अक्षर इस समय लखनऊ में टीम के साथ ही मौजूद हैं, जहाँ बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और उनका गहन मेडिकल चेकअप किया जाएगा। अक्षर की अनुपस्थिति भारतीय टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है, क्योंकि वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम को संतुलन प्रदान करते हैं।

शाहबाज अहमद बने रिप्लेसमेंट

अक्षर पटेल के सीरीज से बाहर होने के बाद पुरुष चयन समिति ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले आगामी मैचों के लिए शाहबाज अहमद को उनके विकल्प (रिप्लेसमेंट) के तौर पर टीम में शामिल किया है। शाहबाज अहमद भी बाएं हाथ के स्पिनर और उपयोगी बल्लेबाज हैं, और घरेलू क्रिकेट में उनके निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव शाहबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर टीम के संयोजन को कैसे बरकरार रखते हैं।

टी20 सीरीज का अब तक का रोमांच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की यह टी20 सीरीज फिलहाल बेहद रोमांचक मोड़ पर है। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने 101 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी, जहां मेहमान टीम महज 74 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जोरदार पलटवार करते हुए 213 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और भारत को 51 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। धर्मशाला में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने फिर से दबदबा बनाया और दक्षिण अफ्रीका को 117 रनों पर समेट कर 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत अब सीरीज में 2-1 से आगे है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर लेटेस्ट अपडेट

जसप्रीत बुमराह पिछले मैच में निजी कारणों के चलते नहीं खेले थे और अब अगला मैच खेलेंगे कि नहीं ये तय नहीं है। बीसीसीआई ने हालांकि रविवार (14 दिसंबर 2025) को अपडेट दिया था कि बुमराह को लेकर नया अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है जिसका मतलब माना जा सकता है कि बुमराह अगला मैच खेलेंगे।

निर्णायक मुकाबलों पर टिकी निगाहें

दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज को 0-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। अब भारतीय टीम की निगाहें टी20 सीरीज जीतने पर हैं। सीरीज का चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच आयोजित होगा। भारत के पास लखनऊ में ही जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

टी20 सीरीज के शेष मुकाबलों के लिए भारतीय टीम

अंतिम दो टी20 मैचों के लिए संशोधित भारतीय टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article