क्रिकेट

IND vs SA Match LIVE Score Streaming, Telecast: भारत वर्सेस दक्षिण अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

IND vs SA LIVE TV Telecast Channel: टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। इस रोमांचक मुकाबले को भारत में आप कब और कहां देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारियां यहां देखें।

Image

टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप फाइनल
  • आज खेला जाएगा वर्ल्ड कप खिताबी मुकाबला
  • बारबडोस के केनसिंगटन ओवल मैदान पर है मैच

India Banam South Africa LIVE TV Telecast Channel: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शनिवार (29 जून 2024) को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है और खास बात यह है कि कल किसी एक टीम को विजयी रथ से नीचे भी उतना पड़ेगा। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अजेय हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम को 8 मुकाबले में से 8 में जीत मिली है, जबकि टीम इंडिया को 8 मैचों में से 7 मुकाबले में जीत मिली और एक मुकाबले का बारिश का परिणाम नहीं निकल सका। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रही है।

Ind Vs SA Live Telecast Channel in India

IND Vs SA Final Live Telecastभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल (विवरण)
मैच का नामभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल
तारीखशनिवार, 29 जून 2024
समयरात 8:00 बजे (टॉस आधे घंटे पहले)
स्थानकेंसिंग्टन ओवल स्टेडियम, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
टीम इंडिया का स्क्वॉडरोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉडएडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स
लाइव टीवी टेलीकास्टस्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंगडिज्नी-हॉटस्टार

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद. सिराज।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कब से खेला जाएगा? (IND vs SA Match Date)

भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला शनिवार (29 जून 2024) से शुरू होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (IND vs SA Match Time)

भारत और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की शुरुआत रात 8.00 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (IND vs SA Match Venue)

भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (IND vs SA Match Live Telecast)

भारत और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (IND vs SA Match Live Streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को आप डिज्नी-हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article