T20 World Cup 2024 Prize Money: भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें शनिवार (29 जून) को बारबाडोस के प्रतिष्ठित केंसिंग्टन ओवल में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में मैदान पर उतरेंगी, तब इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि दोनों टीमें आईसीसी ट्रॉफी के लंबे सूखे को समाप्त करना चाहेंगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी इसके बाद से वे लगातार हारती जा रही है। वहीं द.अफ्रीका के पास अभी तक कोई खिताब नहीं है। वे पहली बार किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में फाइनल खेलने वाली है।
भारत और द.अफ्रीका की टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और खिताबी मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों के हौसले बुलंद है। ये टीमें जब आज शाम को टकराएंगी तो खिलाड़ियों की नजरें चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्राइज मनी पर भी होने वाली है। इस मेगा इवेंट के विजेता को मिलने वाला इनाम टी20 विश्व कप के किसी भी संस्करण में अब तक का सबसे अधिक है। विजेता और रनर-अप के अलावा भाग लेने वाली हर टीम को हिस्सा मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किसी कितनी रकम मिलने वाली है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के विजेता को कितनी धनराशि मिलेगी?
मैच के विजेता को 2.45 मिलियन डॉलर या 20.42 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।
टी20 विश्व कप 2024 के उपविजेता को कितनी धनराशि मिलेगी?
हारने वाले फाइनलिस्ट को विजेता की आधी राशि यानी 1.28 मिलियन डॉलर या 10.67 करोड़ रुपये मिलेंगे।
टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनलिस्ट को कितनी धनराशि मिली?
दोनों मैचों के हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट इंग्लैंड और अफगानिस्तान ने 787,500 डॉलर जीते, जो 6.56 करोड़ रुपये के बराबर है।
टी20 विश्व कप 2024 का कुल पुरस्कार पूल कितना है?
ICC ने टी20 विश्व कप के लिए अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि $11.25 मिलियन या 93.80 करोड़ रुपये घोषित की है।
सुपर 8 से बाहर होने वाली टीमों को कितनी राशि मिलेगी?
सुपर 8 राउंड के बाद बाहर होने वाली टीमों को $382,500 या 3.18 करोड़ रुपये मिलेंगे।
अन्य टीमों के खाते में आएंगे कितने रुपए?
नौवें और 12वें स्थान के बीच रहने वाली टीमों को $247,500 या 2.06 करोड़ रुपये मिलेंगे। 13वें से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों ने $225,000 या 1.87 करोड़ रुपये मिलेंगे।इसके अलावा, सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर, प्रत्येक टीम को प्रत्येक मैच जीतने पर अतिरिक्त $31,154 (26 लाख रुपये) मिलेंगे।
