LIVE

IND vs SA Highlights: जायसवाल और कोहली की विराट पारी से भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला गया जहां टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की और 3 मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपना नाम कर लिया।

समीर कुमार ठाकुरUpdated Dec 6, 2025, 20:55 IST
Follow on Google News
IND vs SA Highlights: जायसवाल और कोहली की विराट पारी से भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

IND vs SA Highlights: जायसवाल और कोहली की विराट पारी से भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

IND vs SA Highlights:भारत ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया। भारत ने जरूरी 271 रन 1 विकेट के नुकसान पर 39.1 ओवर में हासिल किया। इस जीत के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल जिन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी। जायसवाल ने नाबाद 116 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 73 गेंद में 75 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की लगातार तीसरी सीरीज जीत है।

इससे पहले क्विंटन डिकॉक की शानदार शतकीय पारी के बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन ही बना पाई। कुलदीप यादव ने 4 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट चटकाए। डिकॉक ने भारत के खिलाफ अपना 7वां शतक जड़ा। उन्होंने 106 जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48 रन की पारी खेली। विशाखापट्टन में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां अब तक वह 587 रन बना चुके हैं, जिसमें 3 शतक शामिल है। भारत के पास सीरीज बचाने की चुनौती है, क्यों 1986-87 के बाद टीम कभी भी घर पर द्विपक्षीय टेस्ट और वनडे सीरीज नहीं हारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत हासिल की थी। दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में रिकॉर्ड 359 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले दोनों ही मैचों में जोरदार खेल का प्रदर्शन किया था।



भारत-साउथ अफ्रीका मैच की हाईलाइट्स (India vs South Africa Highlights)

  • सीरीज में पहली बार टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
  • साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में रियान रिकल्टन का विकेट गंवा दिया जो बिना खाता खोले अर्शदीप का शिकार बने।
  • क्विंटन डिकॉक ने 41 गेंद में इस दौरे पर अपनी पहली फिफ्टी पूरी की, उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
  • क्विंटन डीकॉक ने टेम्बा बावुमा के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की।
  • टेम्बा बावुमा 48 रन की पारी खेलकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने।
  • मैथ्यू ब्रीट्जके और डिकॉक ने तीसरे विकेट के लिए 44 गेंद में 54 रन की साझेदारी की।
  • मैथ्यू ब्रीट्जके 23 गेंद में 24 रन की पारी खेलकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए।
  • सस्ते में निपटे पिछले मैच की शतकवीर एडेन मार्करम जो 1 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।
  • साउथ अफ्रीका की टीम 47.5 ओवर में 270 रन बनाकर आउट हो गई।
  • कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट चटकाए।

भारत की पारी की हाईलाइट्स (India Highlights)
  • रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को दिलाई बेहतरीन शुरुआत
  • रोहित ने 54 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की, इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20000 रन भी पूरे किए।
  • यशस्वी जायसवाल ने 75 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की, इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।
  • 155 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को रोहित शर्मा के रुप में पहला झटका लगा जिन्होंने 73 गेंद में 75 रन की पारी खेली।
  • साउथ अफ्रीका को पहली सफलता केशव महाराज ने दिलाई जिन्होंने रोहित को ब्रीट्जके के हाथो कैच करवाया।
  • यशस्वी जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया, उन्होंने 111 गेंद में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से यह सेंचुरी पूरी की।
  • यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 116 रन की साझेदारी की।
  • यशस्वी जायसवाल 116 रन जबकि विराट कोहली 65 रन बनाकर नाबाद रहे।



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच इंडिया की प्लेइंग एलेवेन (IND VS SA Today 3rd ODI Match Bharat Ki Payling11)
भारत- रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच साउथ अफ्रीका की प्लेइंग एलेवेन (IND VS SA Today 3rd ODI Match Dakshin Africa Ki Payling11)
साउथ अफ्रीका- रियान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

भारत बनाम द.अफ्रीका फाइनल मैच लाइव स्कोरकार्ड यहाँ से देखें

DEC 06, 2025 20:44 IST

IND vs SA Live Score: भारत की आसान जीत

भारत ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया। भारत ने जरूरी 271 रन 1 विकेट के नुकसान पर 39.1 ओवर में हासिल किया। इस जीत के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल जिन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी। जायसवाल ने नाबाद 116 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 73 गेंद में 75 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की लगातार तीसरी सीरीज जीत है।
DEC 06, 2025 20:22 IST

IND vs SA Live Score: यशस्वी जायसवाल का शतक

जायसवाल ने 111 गेंद में शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है। इस शतक के दम पर भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं। कोहली 32 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़ चुके हैं। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहे हमारे साथ।
DEC 06, 2025 19:41 IST

IND vs SA Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत ने 155 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा 75 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहे हमारे साथ
DEC 06, 2025 19:33 IST

IND vs SA Live Score: जायसवाल का अर्धशतक

रोहित शर्मा के बाद यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 75 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की, इस दौरान 4 चौके और एक छक्के लगाए। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहे हमारे साथ
DEC 06, 2025 19:13 IST

IND vs SA Live Score: हिटमैन का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 54 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। जायसवाल के साथ उन्होंने 100 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहे हमारे साथ
DEC 06, 2025 18:57 IST

IND vs SA Live Score: भारत की विस्फोटक शुरुआत

भारत ने बिना किसी नुकसान के 78 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 40 जबकि जायसवाल 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहे हमारे साथ
DEC 06, 2025 17:53 IST

IND vs SA Live Score: टीम इंडिया की विस्फोटक शुरुआत

टीम इंडिया ने विस्फोटक शुरुआत की है। पहले ही ओवर में भारत के 8 रन बन गए हैं। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहे हमारे साथ
DEC 06, 2025 17:18 IST

IND vs SA Live Score: 270 पर ढेर साउथ अफ्रीका

तीसरे और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम 270 रन बनाकर ढेर हो गई। कुलदीप 4 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट चटकाए। साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 106 रन की पारी खेली।
DEC 06, 2025 16:45 IST

IND vs SA Live Score: 250 पार पहुंचा साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने 43वें ओवर में 250 रन का आंकड़ा छू लिया है। बॉश और महाराद की जोड़ी खेल रही है। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहे हमारे साथ
DEC 06, 2025 16:12 IST

IND vs SA Live Score: 35 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 218-5

साउथ अफ्रीका ने 35 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए हैं। ब्रेविस और यान्सेन बल्लेबाजी कर रहे हैं जो छठे विकेट के लिए 19 रन जोड़ चुके हैं। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहे हमारे साथ
DEC 06, 2025 15:40 IST

IND vs SA Live Score: डिकॉक का शतक

डिकॉक ने 80 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। यह भारत के खिलाफ वनडे में उनका 7वां शतक है। साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहें हमारे साथ।
DEC 06, 2025 15:28 IST

IND vs SA 3rd ODI Live Score, लाइव क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

साउथ अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान बावुमा 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जो रवींद्र जडेजा का शिकार बने। उन्होंने डिकॉक के साथ 121 गेंद में 113 रन की साझेदारी की। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका (South Africa vs India) 3rd ODI मैच के लाइव स्कोर (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहे हमारे साथ
DEC 06, 2025 14:56 IST

IND vs SA Live Score: डिकॉक और बावुमा की शतकीय साझेदार

पहले ओवर में विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका ने वापसी कर ली। बावुमा और डिकॉक 100 रन जोड़ चुके हैं। बावुमा एक और अर्धशतकीय पारी के करीब पहुंच गए हैं।
DEC 06, 2025 14:55 IST

IND vs SA Live Score: डिकॉक का अर्धशतक

डिकॉक ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस दौरे पर उनकी पहली हाफ सेंचुरी है। बावुमा के साथ वह 89 रन की साझेदारी कर चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया था। भारत बनाम द.अफ्रीका फाइनल मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहे हमारे साथ
DEC 06, 2025 14:55 IST

IND vs SA Live Score: मिला-जुला रहा पहला पावरप्ले

पहला पावरप्ले मिला-जुला रहा। 10 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहें हमारे साथ।
DEC 06, 2025 13:49 IST

IND vs SA Live Score: टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत

भारत ने टॉस जीतने के बाद अच्छी शुरुआत की। पहले ही ओवर में अर्शदीप ने रियान रिकल्टन को आउट कर दिया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहें हमारे साथ।
DEC 06, 2025 13:32 IST

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

20 टॉस गंवाने के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने टॉस जीता। साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहें हमारे साथ।
DEC 06, 2025 13:08 IST

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

रियान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहें हमारे साथ।
DEC 06, 2025 13:07 IST

IND vs SA Live Score: एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहें हमारे साथ।
DEC 06, 2025 13:05 IST

IND vs SA Final, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की पहले गेंदबाजी

20 टॉस गंवाने के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने टॉस जीत लिया। विशाखापट्टनम में टॉस जीतकर केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत बनाम द.अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर का पल-पल की अपडेट (South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Players) की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड और स्ट्रीमिंग के लिए बने रहें हमारे साथ।