IND vs SA 5th T20 Match Timing Today 2025: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच चल रही पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज (India vs South Africa T20I Series) अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता, दूसरा मुकाबला मेहमान टीम ने अपने नाम किया, फिर तीसरे मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। लेकिन चौथा टी20 मैच लखनऊ के घने कोहरे के कारण नहीं हो सका, जिसकी वजह से अब अंतिम टी20 मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। भारत जीता तो वो सीरीज 3-1 से जीत ले जाएगा। अगर दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली तो वो सीरीज ड्रॉ कराके मुस्कुराते हुए घर जाएगा क्योंकि उसने टेस्ट सीरीज भी जीती थी। ऐसे में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम को अंतिम मैच में पूरा दम दिखाना होगा। जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम भी एडेन मार्करम (Aiden Markram) की अगुवाई में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। आपको बता दें कि ये साल 2025 में भारत का आखिरी मैच भी होगा।
मौजूदा टी20 सीरीज के पांचवें व आखिरी मुकाबले से पहले एक नजर डाल लेते हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के आंकड़ों पर। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक चौंतीस टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिनमें भारतीय टी20 टीम ने 20 बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है। जबकि, दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम ने टीम इंडिया को सिर्फ 13 मुकाबलों में शिकस्त देने में सफलता हासिल की है। लखनऊ टी20 रद्द होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच बेनतीजा मैचों की संख्या दो हो चुकी है।
भारतीय टी20 टीम और साउथ अफ्रीका टी20 टीम के बीच पांचवां व अंतिम टी20 मैच कहां होगा? (IND vs SA 5th T20 Match Venue)
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है।
कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का पांचवां टी20 मुकाबला? (IND vs SA 5th T20 Match Date)
साउथ अफ्रीका और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मैच आज यानी 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को खेला जाना है।
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs SA 5th T20 Match Timing)
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला पांचवां व सीरीज का आखिरी टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मैच का टॉस 6:30 बजे होगा।
मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम और मेजबान भारतीय टीम के बीच पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (IND vs SA 5th T20 Match Live Streaming)
भारत-दक्षिण अफ्रीका पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।
इस T20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका और भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 टीमें (India and South Africa T20 Squads For T20I Series)
भारतीय T20 टीमः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (चोटिल), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीकी T20 टीमः एडेन मार्क्रम (कप्तान), रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज और डेविड मिलर, ओटिनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक और डोनोवन फेरेरा।
इंडिया-साउथ अफ्रीका पांचवां टी20 मैच टीवी पर कहां देखें? (Where To Watch IND vs SA 5th T20 Match On TV)
भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख पाएंगे।
