क्रिकेट

IND vs SA 4th T20 Match Timing Today 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs SA 4th T20 Match Timing Today 2025: आज (17 December 2025) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज का चौथा व अहम मैच खेला जाना था। लेकिन ये मुकाबला धुंध के चलते रद्द हो गया है और अब सीरीज का फैसला अगले मैच में होगा।

Image

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज 2025
  • आज भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच
  • टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे

IND vs SA 4th T20 Match Timing Today 2025: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच धुंध के चलते रद्द हो गया है। मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में किया जा रहा था और वहां पर ठंड के चलते शुरुआत से ही कोहरा ज्यादा था जिसके चलते खिलाड़ियों को देखने में दिक्कत हो रही थी। वहीं अंपायर ने काफी इंतजार किया और बार बार निरीक्षण किया लेकिन मैच शुरू नहीं हो पाया। इसके चलते मैच को अंत में रद्द ही करना पड़ गया। भारतीय टीम अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे हैं और अब वे इस सीरीज को जीतेंगे कि नहीं या फिर द.अफ्रीका वापसी करेगी इसका फैसला अब अहमदाबाद में होगा।

भारतीय टी20 टीम और दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम के बीच चौथे टी20 मुकाबले से पहले आपको बता देते हैं कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब इन दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े कैसे हैं। अब तक भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 34 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। इनमें टीम इंडिया ने जहां 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जिसमें मौजूदा सीरीज का तीसरा मुकाबला भी शामिल है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने अब तक टीम इंडिया को सिर्फ 13 टी20 मैचों में हराया है। दोनों टीमों के बीच 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथे टी20 मैच में क्या होता है। अब जानते हैं कि ये मैच कब और कहां होने जा रहा है और इसे आप कैसे देख सकेंगे।

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच कहां होगा? (IND vs SA 4th T20 Match Venue)

भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है।

कब होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के चौथा टी20 मुकाबला? (IND vs SA 4th T20 Match Date)

दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs SA 4th T20 Match Timing)

इंडिया और साउथ अफ्रीका का चौथा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का टॉस आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे कराया जाएगा।

मेजबान टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (IND vs SA 4th T20 Match Live Streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

भारत-द.अफ्रीका चौथा टी20 मैच टीवी पर कहां देखें? (Where To Watch IND vs SA 4th T20 Match On TV)

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम के बीच 5 मैचों की इस सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे।

इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका और भारत की टी20 टीमें (India and South Africa T20 Squads For T20I Series 2025)

भारत की टी20 टीमः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (चोटिल), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीमः एडेन मार्क्रम (कप्तान), रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज और डेविड मिलर, ओटिनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक और डोनोवन फेरेरा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article