
IND vs SA 2nd T20I: डेविड मिलर के शतक पर फिरा पानी, भारत ने दूसरा टी20 जीतकर रचा बड़ा इतिहास
India vs South Africa 2nd T20I Highlights: भारतीय टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 16 रन से जीता। भारत ने टॉस गंवाने के बाद गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में 237/3 का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव (22 गेंदों में 61), केएल राहुल (28 गेंदों में 57), विराट कोहली (28 गेंदों में नाबाद 49) और रोहित शर्मा (37 गेंदों में 43) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। मेहमान टीम के लिए डेविड मिलर (नाबाद 106) और क्विंटन डिकॉक (नाबाद 69) ने बेहतरीन पारी खेली। भारत ने मैच को जीतकर बड़ा इतिहास रच डाला। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम की है। बता दें कि भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से जीत था। अब तीसरा और आखिरी मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में होगा।