IND Vs SA Highlights: अर्शदीप ने झटके पांच विकेट, डेब्यू में चमके सुदर्शन, भारत ने द.अफ्रीका को चटाई धूल
IND Vs SA Highlights: अर्शदीप ने झटके पांच विकेट, डेब्यू में चमके सुदर्शन, भारत ने द.अफ्रीका को चटाई धूल
दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.3 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने मेहमान टीम भारत को 117 रन का आसान लक्ष्य दिया। एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे महज 12 रन पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। भारत के अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए, जबकि आवेश खान ने 5 और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिए।
भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।
India Vs South Africa 2nd ODI Live Cricket Score Streaming Watch Here
