क्रिकेट

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के कप्तानों ने TOSS के बाद क्या कुछ कहा

IND vs PAK Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने क्या बदलाव किए हैं और रोहित शर्मा-मोहम्मद रिजवान ने टॉस के बाद क्या कुछ कहा, यहां जानते हैं।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • भारत-पाकिस्तान मैच में पाक ने टॉस जीता
  • टॉस के बाद कप्तानों ने बताई रणनीति

IND vs PAK Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच का आखिरकार समय आ चुका है। लंबे समय बाद फिर से चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमों ने आखिरी बार टी20 विश्व कप 2024 में आमने-सामने आई थीं। आज दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी टीम को लेकर पहले गेंदबाजी करने उतरेगी। टॉस के बाद दोनों कप्तानों ने क्या कहा यहां जानिए।

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी कप्तान रिजवान ने कहा, "पहले बल्लेबाजी करेंगे, अच्छी सतह दिख रही है। एक अच्छा लक्ष्य रखना चाहते हैं। आईसीसी आयोजनों में हर मैच महत्वपूर्ण है, हम चीजों को सामान्य रखेंगे। लड़के इन परिस्थितियों से परिचित हैं, हमने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है और हम आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। हम अपना आखिरी गेम हार गए, लेकिन अब यह हमारे लिए अतीत है। टीम में एक बदलाव - फखर बाहर, इमाम अंदर।"

टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कहा, "वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्होंने टॉस जीता इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले गेम के समान ही लग रहा है, सतह धीमी है। हमारे पास बल्लेबाजी में एक अनुभवी इकाई है इसलिए हम जानते हैं कि अगर पिच धीमी हो जाती है तो हमें क्या करने की जरूरत है। टीम को बल्ले और गेंद से समग्र प्रदर्शन की जरूरत है। पिछला गेम हमारे लिए आसान नहीं था, जो हमेशा अच्छा होता है। आप दबाव में रहना चाहते हैं और खुद को परखना चाहते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

इस मैच में भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (India and Pakistan Playing XI)

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11: इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान(कप्तान और विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article