IND vs PAK Live Streaming: पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में वैभव सूर्यवंशी, कब और कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Dec 14, 2025, 07:47 AM IST
IND vs PAK Live Streaming: एशिया कप में रविवार का दिन फैंस के लिए खास रहने वाला है। रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली है, दोनों ने अपना पहला मुकाबला आसानी से जीता था।
अंडर-19 भारत बनाम पाकिस्तान (साभार-ACC)
IND vs PAK Live Streaming: अंडर-19 एशिया कप के 5वें मुकाबले में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली है। दोनों टीम अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है और उसके हौसले बुलंद हैं। भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएई टीम को रिकॉर्डतोड़ 234 रन के अंतर से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने मलेशिया के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 297 रन के अंतर से अपने नाम किया था। दोनों टीमों ने ठीक वैसी ही जीत हासिल की थी जैसी कमजोर टीम के खिलाफ की जानी चाहिए थी, लेकिन अब मुकाबला बराबरी का होनी की उम्मीद है।
दो मैच 3 शतकवीर
भारत और पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट का शानदार तरीके से आगाज किया था। भारत की ओर से जहां वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ 171 रन की पारी खेली थी, वहीं पाकिस्तान की ओर से दो शतक लगे थे। समीर मन्हास ने नाबाद 177 रन की पारी खेली थी तो अहमद हुसैन ने भी 134 रन बनाए थे। यदि भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले का आनंद आप भी लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
अंडर-19 एशिया कप में कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला (IND vs PAK U19 Asia Cup 2025 Match Date)
अंडर-19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला रविवार, 14 दिसंबर को खेला जाएगा।
अंडर-19 एशिया कप में कहां होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला (IND vs PAK U19 Asia Cup 2025 Match Venue)
अंडर-19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला आईसीसी एकेडेमी ग्राउंड में खेला जाएगा।
अंडर-19 एशिया कप में कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला (IND vs PAK U19 Asia Cup 2025 Match Timing)
अंडर-19 एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 10 बजे सुबह होगा।
अंडर-19 एशिया कप में कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला (IND vs PAK U19 Asia Cup 2025 Match On TV)
टीवी पर भारत-पाकिस्तान मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
अंडर-19 एशिया कप में कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला (IND vs PAK U19 Asia Cup 2025 Match Live Streaming)
भारत-पाकिस्तान मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।