क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीता, लिया यह फैसला

IND vs PAK Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta: अंडर-19 एशिया कप मुकाबले में आज भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले मोहम्मद अमान की कप्तानी में भारतीय टीम और साद बेग की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम उतरी।

Image

अंडर-19 एशिया कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से। (फोटो- All India Radio News X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, India vs Pakistan U 19 Asia Cup 2024 Match Toss Live: भारत और पाकिस्तान टीम के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। अंडर-19 एशिया कप मुकाबले में आज यानी शनिवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। यह रोमांचक मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम को ग्रुप बी में पाकिस्तान के साथ जापान और यूएई के साथ रखा गया है, जबकि डिफेंडिंग चैम्पियन बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है। एशिया कप अंडर-19 का मुकाबला यूएई के दो स्थानों यानी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पर खेला जाएगा। इस मुकाबले सी आंद्रे सिद्धार्थ की कप्तानी में भारतीय टीम और शाहजेब खान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम उतरी। भारत और पाकिस्तान टीम आज अपना आगाज करने उतरेगी।

दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरी।

भारत और पाकिस्तान टॉस टाइम ( India vs Pakistan U 19 Asia Cup 2024 Match Toss Time)

- 10:00 AM

भारत और पाकिस्तान स्टेडियम (India vs Pakistan U 19 Asia Cup 2024 Match Venue)

- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 (India U-19 Playing-11)

आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, मोहम्मद अमान (कप्तान), हरवंश सिंह (डब्ल्यू), निखिल कुमार, किरण चोरमले, हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan U-19 Playing-11)

शाहजेब खान, उस्मान खान, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, मोहम्मद रियाजुल्लाह, हारून अरशद, अब्दुल सुभान, अली रजा, उमर जैब, नवीद अहमद खान।

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India U-19 Squads)

आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, मो. अमान (कप्तान), किरण चोरमले (विकेटकीपर), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan U-19 Squads)

साद बेग (कप्तान/विकेटकीपर), मोहम्मद अहमद, हारून अरशद, तैय्यब आरिफ, मोहम्मद हुजेफा, नवीद अहमद खान, हसन खान, शाहजेब खान, उस्मान खान, फहम-उल-हक, अली रजा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, अब्दुल सुभान, फरहान यूसुफ, उमर जैब।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article