Who Won The Toss Today, IND vs NZ, India vs New Zealand 2nd Test Match Toss Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया उतरी, जबकि टॉम लाथम की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम उतरी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, टीम इंडिया की नजर जीत पर है। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा है। गुगल के मुताबिक, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 74% है, जबकि न्यूजीलैंड को जीत प्रतिशत 15% है। वहीं, 11% मैच के ड्रॉ होने की भी संभावना है। वहीं, दूसरी ओर, आंकड़ों के हिसाब से न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच 1955 से अभी तक 63 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 22 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 14 मुकाबले में जीत दर्ज की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाईएस्ट स्कोर 583 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 46 रन है।
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम भारम की टीम गेंदबाजी करने उतरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया तीन बदलाव के साथ उतरी है। टीम के स्टार गेंदबात मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव को टीम से बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह आकाश दीप, वॉशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई है।
भारत और न्यूजीलैंड टॉस टाइम (IND vs NZ 2nd Test Match Toss Time)
- 9:00 AM
भारत और न्यूजीलैंड स्टेडियम (IND vs NZ 2nd Test Match Venue)
- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
भारत की प्लेइंग-11 (India Playing-11)
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing-11)
टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।
भारत का स्क्वॉड (India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squads)
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल, विलियम ओ'रुरके।
