क्रिकेट

IND vs NEP, Asia Cup 2023 Playing XI: ये है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन, शमी खेल रहे है आज का मैच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Sep 4, 2023, 02:43 PM IST

India vs Nepal, IND vs NEP, Asia Cup 2023 Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: भारत और नेपाल के बीच बीच एशिया कप में आज भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले में ऐसी है दोनों की प्लेइंग इलेवन। टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है।

Image

भारत बनाम नेपाल प्लेइंग-11

IND vs NEP, Asia Cup 2023 Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और नेपाल के बीच ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला कैंडी में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है, वहीं नेपाल की कोशिश होगी कि वह टीम इंडिया के सामने ज्यादा से ज्यादा परेशानी खड़ी कर सके।

दोनों टीम के पहले मुकाबले की बात करें तो नेपाल की टीम ने जहां अपनी गेंदबाजी से कुछ हद तक पाकिस्तान को शुरुआत में परेशान किया था तो वहीं पाकिस्तान के सामने टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा था। हालांकि, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने जिस तरह से बैटिंग की और मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई इसको देखते हुए टीम इंडिया का हौसला जरूर बढ़ा होगा।

शमी को मिलेगा मौका, तिलक की हो सकती है प्लेइंग-11 में एंट्री

टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो पहली बार वनडे टीम के लिए चुने गए युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज तिलक वर्मा को इस मैच में आजमाया जा सकता है। तिलक को शार्दुल ठाकुर की जगह आजमाया जा सकता है। इसके अलावा शायद ही प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव देखने को मिले। बारिश के कारण पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों का टेस्ट नहीं हो पाया था। ऐसे में नेपाल के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजों के पास प्रैक्टिस करने का अच्छा मौका है। हालांकि बुमराह व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश वापस लौट चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह शमी का खेलना तय है। वहीं नेपाल टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और इस मंच पर मिला अनुभव टीम को आगे बेहतर करने में मदद करेगी। टीम शायद ही अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करे।

टीम इंडिया की प्लेइंग-11(India Predicted Playing XI):

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, शार्दूल ठाकुर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा,, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

नेपाल की प्लेइंग-11(Nepal Predicted Playing XI):

कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, सोमपाल कामी, गुलसन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article