क्रिकेट

IND vs NED T20 World Cup Match Timing Today 2026: भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला, जानिए मैच का समय

IND vs NED T20 World Cup Match Time Today 2026: आज (18 February 2026) भारत आईसीसी टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण का अपना चौथा और आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगा। भारतीय क्रिकेट टीम का सामना नीदरलैंड की टीम से होने जा रहा है। टीम इंडिया सुपर-8 राउंड से पहले अपने विजय अभियान को जारी रखने उतरेगी। यहां जानिए आज भारत-नीदरलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा, मुकाबला कहां होगा और इसे कहां देख सकते हैं।

IND vs NED Match Timing Today, T20 World Cup 2026, India Ka Match Aaj Kitne Baje Se Hai

भारत बनाम नीदरलैंड मैच आज कितने बजे शुरू होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज भारत अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलेगा
  • टीम इंडिया का सामना नीदरलैंड से होगा

IND vs NED T20 World Cup 2026 Match Timing Today: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में आज भारत का चौथा व अंतिम मैच खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत नीदरलैंड की टीम से होगी। अब तक टूर्नामेंट में भारत की टीम अपराजित रही है। भारत ने ग्रुप स्टेज में पहले अमेरिका की टीम को हराया, उसके बाद नामीबिया को करारी शिकस्त दी और फिर सबसे बड़े मुकाबले में पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करते हुए विजयी हैट्रिक लगा दी। जिसके साथ ही भारतीय टीम विश्व कप के सुपर-8 (Super 8) चरण में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने से पहले आज भारतीय टीम ग्रुप चरण का अंतिम मैच भी नीदरलैंड के खिलाफ जीतना चाहेगी। नीदरलैंड टीम की अगुवाई अनुभवी खिलाड़ी स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) कर रहे हैं।

अब तक टूर्नामेंट में कैसा रहा है नीदरलैंड का प्रदर्शनः नीदरलैंड की टीम है तो शानदार लेकिन अब तक वो वैसा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है जैसा कि उससे उम्मीद की जा रही थी। टूर्नामेंट के पहले मैच में उसे पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में 3 गेंदें बाकी रहते तीन विकेट से मात दी थी। उसके बाद दूसरे मैच में नीदरलैंड ने नामीबिया के खिलाफ 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। जबकि, अपने तीसरे मैच में नीदरलैंड की टीम यूएसए के खिलाफ 93 रनों से हार गई। वो सुपर-8 की दौड़ से बाहर है और आज वो भारत के खिलाफ विश्व कप के अंतिम मैच में कुछ प्रभाव छोड़ने के इरादे से उतरेगी। आइए अब जान लेते हैं कि भारत-नीदरलैंड मुकाबला कितने बजे और कहां होगा।

भारत और नीदरलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का मैच किस तारीख को होना है? (IND vs NED T20 World Cup Match Date)

भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 का मैच 18 फरवरी 2026, बुधवार को खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच कहां खेला जाना है? (IND vs NED T20 World Cup Match Venue)

भारतीय टीम और नीदरलैंड टीम के बीच टी20 विश्व कप मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में होने जा रहा है।

इंडिया-नीदरलैंड टी20 विश्व कप मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NED Match Time Today)

आज भारतीय क्रिकेट टीम और नीदरलैंड की टीम के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में आज होने वाला भारत-नीदरलैंड मैच टीवी पर कहां देख सकते हैं? (India vs Netherlands T20 World Cup Match TV Telecast Channel)

आज भारत-नीदरलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप के मैच को भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और नीदरलैंड की पूरी टीमें (India And Netherlands Full Squads For ICC T20 World Cup 2026)

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज।

नीदरलैंड की टी20 टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नूह क्रॉस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैच लायन-कैशेट, मैक्स ओ'डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, साकिब जुल्फिकार और पॉल वैन मीकेरेन।

भारत-नीदरलैंड T20 वर्ल्ड कप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (IND vs NED T20 World Cup Match Live Streaming)

नीदरलैंड और टीम इंडिया के बीच टी20 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article