क्रिकेट

India Playing XI: सरफराज और ध्रुव को मिला डेब्यू कैप, ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 15, 2024, 09:21 AM IST

Team India Playing XI(इंडिया प्लेइंग इलेवन): तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से दो खिलाड़ी का डेब्यू हो सकता है। युवा बल्लेबाज सरफराज खान को श्रेयस अय्यर के स्थान पर जबकि ध्रुव जुरैल को केएस भरत के स्थान पर मौका मिल सकता है।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन(साभार-TNN)

India Playing XI vs ENG: 5 मैच की टेस्ट सीरीज में फिलहाल बराबरी पर खड़ी टीम इंडिया जब तीसरे मुकाबले में राजकोट के मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने सीरीज में बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। लेकिन ये सब टीम इंडिया के लिए इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि पहले श्रेयस अय्यर और फिर केएल राहुल के जाने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी कमजोर हुई है। खासतौर से विराट की अनुपस्थिति में यह और भी चिंता की बात है। ऐसे में तीसरे टेस्ट में परफेक्ट इलेवन उतारने को लेकर टीम मैनेजमेंट को माथापच्ची ज्यादा करनी होगी।

Team India: सरफराज खान और ध्रुव जुरैल का डेब्यू

पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए गए सरफराज खान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल का डेब्यू तय माना जा रहा है। सरफराज को श्रेयस अय्यर के स्थान पर मौका मिल सकता है जबकि जुरैल को केएस भरत की खराब प्रदर्शन के कारण मौका दिया जा सकता है।

Team India: रवींद्र जडेजा की वापसी तय

चोट के कारण विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर रहे रवींद्र जडेजा अब पूरी तरह से फिट हैं और तीसरे टेस्ट में वह मैदान पर उतर सकते हैं। उनके स्थान पर कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट में मौका मिला था, ऐसे में उनकी वापसी से कुलदीप या अक्षर में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। कुलदीप ने दूसरे टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की थी ऐसे में उन्हें बाहर बैठाने का रिस्क टीम मैनेजमेंट नहीं लेना चाहेगी।

बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी के बाद 3 नंबर पर शुभमन गिल और 4 नंबर पर रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है। उसके बाद सरफराज खान और फिर ध्रुव जुरैल का नंबर आएगा। तेज गेंदबाजी में टीम बुमराह और सिराज के साथ उतर सकती है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article