IND vs BAN 1st Test Live Score Streaming: भारत (India Cricket team) और बांग्लादेश (Bangladesh Cricket team) के बीच बुधवार को दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चट्टोग्राम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश के हाथों 1-2 की शिकस्त सहनी पड़ी थी। भारतीय टीम की पहले टेस्ट में कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अंगूठे में चोट के कारण बाहर हैं। वहीं बांग्लादेश की कमान अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) संभालेंगे।
बांग्लादेश ने लिटन दास के नेतृत्व में भारत को पहले वनडे में 1 विकेट जबकि दूसरे मैच में 5 रन से शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम की थी। टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में 227 रन से जीत दर्ज करके अपनी साख बचाई। भारतीय टीम को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने शेष 6 में से 5 मैच जीतना होंगे। इसको ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करने की होगी। हालांकि, भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम काफी शक्तिशाली नजर आ रही है।
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 9 मैच जीते जबकि बांग्लादेश की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। बांग्लादेश की नजरें टेस्ट जीतकर इतिहास रचने पर होगी। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए। चलिए आपको बताते हैं कि भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (When will IND vs BAN 1st test be played)
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच बुधवार यानी 14 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा।
भारत-बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Where will IND vs BAN 1st test be played)
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा? (India vs Bangladesh 1st test Timing)
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:00 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा।
मेजबान बांग्लादेश और टीम इंडिया के बीच पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण किस चैनल पर देख सकते हैं? (IND vs BAN 1st test live telecast on which TV channel)
भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले मैच का लाइव प्रसारण आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (India vs Bangladesh 1st test Live Streaming)
भारतीय किकेट टीम और मेजबान बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा, टाइम्स नाउ नवभारत पर भी आप मैच से संबंधित अहम कवरेज और ताजा अपडेट्स हासिल कर सकते हैं।
