क्रिकेट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रोहित की होगी एंट्री, क्या राहुल के पोजिशन में होगा बदलाव?

IND vs AUS Second Test Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होने वाली है। उनके आने से केएल राहुल के बल्लेबाजी पोलिशन में बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं कि अगर यशस्वी और रोहित ओपनिंग करते हैं तो राहुल किन नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे।

Image

यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

IND vs AUS second Test Updates: नियमित कप्तान रोहित शर्मा की एडीलेड में अगले टेस्ट में भारतीय टीम में वापसी होगी लिहाजा इससे पहले कैनबरा में 30 नवंबर से होने वाले अभ्यास मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह खुद पारी का आगाज करते हैं या लोकेश राहुल से कराते हैं। रोहित या राहुल में किसी का तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करना इस पर भी निर्भर करेगा कि शुभमन गिल फिट होते हैं या नहीं । गिल अगर मैच के लिए फिट नहीं हुए तो राहुल या रोहित में कोई इस मैच में तीसरे क्रम पर खेलेगा।

भारतीय क्रिकेट जगत में हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इस दौरे पर रोहित अगर मध्यक्रम (पांचवें या छठे क्रम पर) में बल्लेबाजी करें तो यह टीम के लिए ज्यादा कारगर होगा। पर्थ में पहले टेस्ट में रोहित की अनुपस्थिति के कारण राहुल का इस्तेमाल एक अस्थायी सलामी बल्लेबाज के तौर पर हुआ था। वह हालांकि ऑप्टस स्टेडियम में दोनों पारियों में 26 और 77 रन बनाकर वह सभी भारतीय बल्लेबाजों में तकनीकी रूप से सबसे मजबूत दिखे। इस मैच से पहले उन्होंने एमसीजी में भारत ए के लिए भी एक मैच में सलामी बल्लेबाजी की भूमिका निभाई थी।

पिछले पांच साल से टेस्ट में पारी का आगाज कर रहे रोहित अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं है। भारत में हाल ही खेले गये पांच टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन उत्साहजनक नहीं रहा था। यह सभी मैच हालांकि बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिचों पर खेले गये थे। गिल को वाका में अभ्यास मैच के दौरान अंगुली में हेयरलाइन फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था और वह शुरुआती टेस्ट मैच से बाहर हो गये थे। उन्होंने अभी तब नेट सत्र में बल्लेबाजी अभ्यास शुरू नहीं की है। वह अगर मैच के लिए फिट होते है तो ध्रुव जुरेल को एकादश से बाहर होना पड़ेगा।

इस मैच में यह भी देखना होगा कि क्या टीम प्रबंधन स्पिन गेंदबाजी विभाग में कोई बदलाव करती है या नही। पर्थ में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी स्पिन गेंदबाजों की जगह वाशिंगटन सुंदर को खेलने का मौका मिला था। अश्विन ने 2021 में एडीलेड में गुलाबी गेंद से खेले गये टेस्ट की पहली पारी में 45 रन पर चार विकेट लिये थे। इसमें शानदार गेंद पर स्टीव स्मिथ का विकेट भी शामिल था।

मौजूदा परिस्थितियों को देखे में एडीलेड में भी पिच से स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद नहीं होगी। जडेजा को विदेशों में बेहतर बल्लेबाजी के दम पर अश्विन के ऊपर तरजीह मिलती रही है लेकिन वाशिंगटन को तकनीकी तौर पर उनसे बेहतर माना जाता है। इस बायें हाथ के बल्लेबाज ने पर्थ में विराट कोहली के साथ 89 रन की साझेदारी कर टीम की बढ़त को 500 से अधिक तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। एडीलेड टेस्ट में भारतीय टीम को एकादश तय करने से ज्यादा ध्यान बल्लेबाजी क्रम तय करने पर देना होगा।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article