क्रिकेट

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट से पहले पुजारा ने उठाई बड़ी मांग, रोहित शर्मा को देनी होगी कुर्बानी

India playing XI vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर 2024 से एडिलेड ओवल में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसी होगी और कौन-सा खिलाड़ी किस पोजिशन पर खेलेगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Image

चेतेश्वर पुजारा रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)

India playing XI vs Australia: चेतेश्वर पुजारा चाहते हैं कि केएल राहुल आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरूआत करें और कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर उतरें ।रोहित की गैर मौजूदगी में पर्थ में पहले टेस्ट में राहुल ने मध्यक्रम की बजाय शीर्षक्रम पर बल्लेबाजी की थी।आस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों पर भारतीय बल्लेबाजी की रीढ रहे पुजारा का मानना है कि पहले टेस्ट में 295 रन से मिली जीत के बाद सलामी जोड़ी में बदलाव नहीं होना चाहिये।जायसवाल ने पहले टेस्ट में शतक जमाया जबकि राहुल ने 26 और 77 रन की पारियां खेली।

पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा कि 'मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं होना चाहिये । केएल और यशस्वी पारी का आगाज करें और रोहित तीसरे, शुभमन पांचवें नंबर पर उतरें।अगर रोहित पारी की शुरूआत करना चाहते हैं तो केएल तीसरे नंबर पर उतरें । लेकिन उससे नीचे नहीं । मुझे लगता है कि उसे शीर्षक्रम में ही उतरना चाहिये क्योंकि यह उसकी शैली को रास आता है।'

पाचवें नंबर पर खेल सकते हैं गिल

अंगूठे के फ्रेक्चर के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहे गिल छह दिसंबर से एडीलेड में होने वाला दिन रात का टेस्ट खेलेंगे ।पुजारा ने कहा कि 'गिल को पांचवें नंबर पर उतरना चाहिये क्योंकि इससे उसे समय मिलेगा । दो विकेट जल्दी गिरने पर भी वह नयी गेंद को बखूबी खेल सकता है । इसके बाद 25वें या 30वें ओवर में वह अपने शॉट्स खेल सकता है । तीन विकेट जल्दी गिरने पर वह आ सकता है और पुरानी गेंद के लिये ऋषभ पंत रहेगा । पंत को नयी गेंद नहीं खेलनी पड़ेगी।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article